पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मीठे पानी की झीलों के आसपास पर्यावरणीय पर्यटन

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2024 2:10PM by PIB Bhopal

पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों सहित गंतव्यों में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए, पर्यटन मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत, विभिन्न राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) प्रदान की गई है। केंद्रीय वित्तीय सहायता को स्वीकार्य दिशानिर्देशों के अनुसार और राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रदान किया जाता है। मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना के तहत विषयगत सर्किटों में से एक के रूप में इको सर्किट की पहचान की है और इस सर्किट के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण अनुल्गनक में दिया गया है।

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। चल रही गतिविधियों के हिस्से के रूप में; सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने का भी काम किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय भी नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रचार के माध्यम से पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देता है।

देश में पर्यावरणीय पर्यटन के विकास को गति प्रदान करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने एक राष्ट्रीय रणनीति तैयार की है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज (5 अगस्त 2024 ) लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक-

******

एमजी/एआर/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2041960) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी