पर्यटन मंत्रालय
                
                
                
                
                
                    
                    
                        पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं
                    
                    
                        
                    
                
                
                    Posted On:
                29 JUL 2024 4:31PM by PIB Bhopal
                
                
                
                
                
                
                कुल 52 परियोजनाओें में से, 9 परियोजनाओें के प्रमुख घटक वास्तविक रूप से पूरी हो चुके हैं। स्वदेश दर्शन 2.0 और तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजनाओं के तहत आरंभ की गई शेष परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। 52 परियोजनाओें के विवरण अनुलग्नक-1 में दिए गए हैं।
‘स्वदेश दर्शन’ और ‘प्रसाद’ योजनाओं के तहत पर्यटन मंत्रालय राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों या देश में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। जहां स्वदेश दर्शन 2.0 ( एसडी 2.0 ) का संशोधित संस्करण पर्यटन गंतव्यों के टिकाऊ और जिम्मेदार विकास पर ध्यान केंद्रित करता है, प्रसाद योजना का लक्ष्य चिन्हित गंतव्य स्थलों पर तीर्थयात्रा/आध्यात्मिक पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचा का विकास और उनका सृजन करना है। स्वदेश दर्शन 2.0 स्कीम के तहत, राज्य सरकारों को टिकाऊ पर्यटन गंतव्यों का सृजन करने के लिए समग्र योजना निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध पुनरावृतियों में गंतव्य मास्टर प्लान, कार्यनीति और कार्य योजना विकसित करने की आवश्यकता है। मास्टर प्लान कार्यान्वयन योग्य परियोजनाओें से उत्पन्न होने वाले गंतव्यों की स्थिरता, वहन क्षमता, आने वाले लोगों की संख्या, आर्थिक लाभ आदि का आकलन करेगा। पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं पर्यटकों/ तीर्थयात्रियों के लिए गुणवत्तापूर्ण पर्यटन अनुभव में वृद्धि करने पर ध्यान केंद्रित करती है जिसके परिणामस्वरूप गंतव्य स्थलों पर कार्यकलापों में वृद्धि होती है। 
पर्यटन मंत्रालय पर्यटन क्षेत्र में रोजगारों की संख्या का राज्यवार रखरखाव नहीं करता है। तथापि, भारत में पर्यटन सेक्टर में रोजगार परिदृश्य नीचे दिया गया है:
	
		
			| क्रम संख्या | वित्त वर्ष | रोजगारों की संख्या (मिलियन में )   | 
		
			| 1 | 2020 -21 | 68.07 | 
		
			| 2 | 2021 -22 | 70.04 | 
		
			| 3 | 2022 -23 | 76.17 | 
	
वित्त वर्ष स्रोत : तीसरा पर्यटन उपग्रह विवरण, 2015 -16 और आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण डेटा के संबंधित दौर 
इसके अतिरिक्त, पर्यटन मंत्रालय ने टिकाऊ पर्यटन के बारे में जागरुकता पैदा करने और पर्यटकों तथा पर्यटन व्यवसायों को प्रकृति के साथ स्थिर कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए मिशन लाइफ के तहत पर्यटन सेक्टर के लिए एक कार्यक्रम ट्रैवेल फॉर लाइफ (टीएफएल) की परिकल्पना की है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य पर्यटन में स्थिरता को मुख्य धारा में लाना तथा एक टिकाऊ, जिम्मेदार और अनुकूल पर्यटन क्षेत्र का विकास करना है जो चक्रीय अर्थव्यवस्था और व्यापक स्तर पर व्यवहारगत बदलावों पर ध्यान केंद्रित करता है।
पर्यटन मंत्रालय ने भारत में निम्न कार्बन, समावेशी तथा अनुकूल पर्यटन क्षेत्र का निर्माण करने के लिए आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण संबंधी लाभों को बढ़ाने के मिशन के साथ टिकाऊ पर्यटन पर एक राष्ट्रीय कार्यनीति भी तैयार की है। 
पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 2.0 (एसडी 2.0) के तहत 32 राज्यों में विकास के लिए 57 गंतव्य स्थलों की पहचान की है। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत एक उप-योजना चुनौती आधारित गंतव्य स्थल विकास (सीबीडीडी) में भी 42 गंतव्य स्थलों का चयन किया है। स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजनाओं के तहत चिन्हित गंतव्य स्थलों के विवरण अनुलग्नक- 2 में दिए गए हैं। 
यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई।
अनुलग्नक देखने के लिए क्लिक करें
***
एमजी/एआर/ एसकेजे/एसके
                
                
                
                
                
                (Release ID: 2038937)
                Visitor Counter : 54