श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश में 165 कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल कार्यरत


पश्चिम बंगाल में चार नये 100 बिस्तरों वाले ईएसआई अस्पताल स्थापित करने के लिये सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2024 6:52PM by PIB Delhi

वर्तमान में, देश में 165 कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल हैं, जिनमें से 106 अस्पताल राज्यों द्वारा चलाये जाते हैं और 59 अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा चलाये जाते हैं ।

देश भर में ईएसआई अस्पतालों की औसत बिस्तर उपयोग दर 46 प्रतिशत है, जिसमें ईएसआई निगम द्वारा चलाये जा रहे ईएसआई अस्पतालों की 57 प्रतिशत (लगभग) बिस्तर अधिभोग दर और राज्यों द्वारा चलाये जा रहे ईएसआई अस्पतालों की 35 प्रतिशत (लगभग) बिस्तर उपयोग दर शामिल है ।

ईएसआई कॉरपोरेशन ने पश्चिम बंगाल राज्य में दार्जिलिंग (सिलीगुड़ी), पूर्वी मेदिनीपुर (हल्दिया), उत्तर 24 परगना (गरश्यामनगर) और पश्चिम मेदिनीपुर (खड़गपुर) में चार नये 100 बिस्तरों वाले ईएसआई अस्पताल स्थापित करने

के लिये सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह जानकारी आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/एआर/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2037248) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu