संस्‍कृति मंत्रालय

राष्ट्रीय संस्कृति कोष

Posted On: 25 JUL 2024 6:27PM by PIB Delhi

सरकार ने राष्ट्रीय संस्कृति निधि (एनसीएफ) की स्थापन भारत की सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, संरक्षण और परिरक्षण के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारियों (पीपीपी) के माध्यम से अतिरिक्त संसाधन जुटाने के उद्देश्य से पूर्त विन्यास अधिनियम 1980 के अंतर्गत 28 नवंबर 1996 को एक न्यास के रुप में की थी। कोई भी दानदाता/प्रायोजक एनसीएफ में अंशदान देते समय किसी विशिष्ट स्थान/पहलू के साथ परियोजना और उस परियोजना के कार्यान्वयन हेतु अभिकरण की सूचना भी दे सकता है। इसके अतिरिक्त, इससे अर्जित ब्याज का उपयोग संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कार्यकलापों के लिए भी किया जाता है।

एएनसीएफ के कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं-

  1. रक्षित या अन्यथा स्मारकों के संरक्षण, अनुरक्षण, संवर्धन, रक्षण, परिरक्षण और स्तरोन्नय के लिए निधि का प्रबंध और उपयोग करना;
  2. विशेषत्रों और सास्कृति प्रशासकों के संवर्ग का प्रशिक्षण और विकास करना,
  3. मौजूदा संग्रहालयों में अतिरिक्त स्थान प्रदान करना और नई एवं विशेष दीर्घाओं का संयोजन एवं सृजन करने के लिए नए संग्रहालयों का निर्माण करना।
  4. उन सांस्कृति अभिव्यक्तियों एवं शैलियों का प्रलेखन करना जो समकालीन परिदृश्य में अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं और या तो समाप्त हो रहे हैं या समाप्त होने की कगार पर हैं।

एनसीएफ की विशेषताएं:

  1. एनसीएफ को एक परिषद के माध्यम से प्रबंधित और प्रशासित किया जाता है जिसके अध्यक्ष संस्कृति मंत्री होते हैं और नीतियों के संबंध में निर्णय लेने हेतु इसमें अधिकतम 25 सदस्य होते हैं।
  2. सचिव, संस्कृति मंत्रालय की अध्यक्षता में एक कार्यकारी समिति और इसमें उन नीतियों को कार्यान्वित करने हेतु अधिकतम 11 सदस्य होते हैं।
  3. राष्ट्रीय संस्कृति निधि हेतु अशंदान आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 जी (ii) के अंतर्गत कर में 100 फीसदी छूट के लिए पात्र हैं।
  4. एनसीएफ  के कार्यकलाप निम्नलिखित के तहत कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के वैध प्राप्तकर्ता के रूप में कंपनी अधिनियम, 2013 की अनुसूची VII संख्या (v) के अंतर्गत सम्मिलित हैं:

"(v) ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और भवनों तथा कलाकृतियों के जीर्णोद्धार सहित राष्ट्रीय धरोहर, कला एवं संस्कृति का संरक्षण, सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना, पारंपरिक कलाओं और हस्तशिल्पों का संवर्धन और विकास"

v)वार्षित पांच वर्षों के दौरान आरंभ की गई परियोजनाओं और राज्य/संघ  वार संस्वीकृति निधि का विवरण अनुलग्नक पर दिया गया है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि एनसीएफ द्वारा समर्थित एएसआई परियोजनाओं में देरी न हो, महानिदेशक, एएसआई की अध्यक्षता में एक परियोजना कार्यान्वयन समिति (पीआईसी) नियमित रूप से बैठक करती है और उन मुद्दों का समाधान करती है जो परियोजना में देरी कर सकते हैं।

सरकार समय-समय पर एनसीएफ के कामकाज की समीक्षा करती है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

राष्ट्रीय संस्कृति कोष के संबंध में 25.07.2024 को उत्तर हेतु राज्य सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 343 के भाग (ख) में संदर्भित अनुलग्नक

क्रम संख्या

Donor

परियोजना का विवरण

व्यय की गई धनराशि (लाख रुपए में)

असम

1

 

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी)

अहोम स्मारकों का संरक्षण, असम

221.00

Total

221.00

बिहार

1

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी)

विक्रमशिला, बिहार में उत्खनित अवशेषों का संरक्षण और विकास

14.50

2

राष्ट्रीय संस्कृति कोष

नालंदा स्थल संग्रहालय, बिहार के लिए डीपीआर की तैयारी

24.80

कुल

39.30

छत्तीसगढ

1

भिलाई इस्पात संयंत्र

छत्तीसगढ़ के देवबलोदा में राष्ट्रीय धरोहर स्थल का जीर्णोद्धार एवं विकास

150.86

कुल

150.86

दिल्ली

1

एपीजे सुरेंद्र होटल्स लिमिटेड.

जंतर-मंतर, नई दिल्ली का संरक्षण एवं संवर्द्धन

7.20

2.

भारतीय स्टेट बैंक, मुंबई

आत्मनिर्भर भारत परियोजना (एबीसीडी परियोजना)

380.00

3.

एनसीएफ वित्त पोषित

बाढ़ की चौकी ("बाढ़ की चौकी" दिल्ली का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण)

14.63

4.

एनसीएफ वित्त पोषित

द लीजेंड्स ऑफ ज्योतिर्लिंगम - सुनैना (भारतीय राष्ट्रीय कला के उत्थान के लिए सोसायटी) दिल्ली।

30.00

कुल

431.83

गुजरात

1.

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी)

गुजरात में शिल्प और सतत कौशल विकास (स्वरोजगार महिला संघ-सेवा)

2.41

2.

राष्ट्रीय संस्कृति कोष

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की स्थापना

1500.00

3.

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल)

रानी की वाव, गुजरात में टर्नस्टाइल प्रणाली की स्थापना

33.00

कुल

1535.41

हिमाचल प्रदेश

1.

यूको बैंक, चंडीगढ़

हिडिम्बा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

9.25

कुल

9.25

कर्नाटक

1.

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

कर्नाटक के कमलापुरा स्थित एएसआई हम्पी संग्रहालय का डिजिटल उन्नयन

186.86

2.

श्रीमती नागराथनम्मा

श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर नुग्गेहल्ली, बेंगलुरु, कर्नाटक में संरक्षण कार्य और पर्यटक सुविधाएं प्रदान करना

110.00

3.

एनसीएफ वित्त पोषित

संस्कृति फाउंडेशन

64 कलाओं (चतुष्टी कलाओं) का प्रामाणिक और आलोचनात्मक अध्ययन और प्रस्तुति जो भारतीय संस्कृति विरासत का आधार हैं

18.90

4.

 

एनसीएफ वित्त पोषित

संस्कृति फाउंडेशन

16 संस्कारों पर एक व्यापक मोनोग्राफ और भारत की 64 कलाओं का एक लघु-विश्वकोश संस्करण प्रस्तुत करना

7.12

कुल

322.88

मध्य प्रदेश

1.

इन्फोसिस फाउंडेशन

विष्णु मंदिर, बटेश्वर, मध्य प्रदेश का संरक्षण

190.00

2.

बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड

सोमनाथ मंदिर और बड़गांव के खंडहरों में विकास गतिविधियाँ।

12.00

कुल

202.00

महाराष्ट्र

1.

पुणे नगर निगम

पर्यावरण को जीवंत बनाने और शनिवारवाड़ा पैलेस, पुणे की भव्यता को पुनः बनाने के लिए

3.93

2.

राजा दिनकर केलकर संग्रहालय, पुणे

नये संग्रहालय का निर्माण

6.63

3.

श्रीमती उत्तरादेवी चैरिटेबल एवं रिसर्च फाउंडेशन

श्री भुल्लेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार

9.12

कुल

19.68

ओडिशा

1.

बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड

सूर्य मंदिर, कोणार्क, जिला-पुरी, ओडिशा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्मार्ट शौचालय, चाइल्डकेयर रूम, विश्राम कक्ष जैसी सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना

14.95

कुल

14.95

राजस्थान

1.

विश्व स्मारक निधि/एएसआई

जैसलमेर किला, राजस्थान( एस.एम.पी. के लिए)

17.29

2.

एनसीएफ वित्त पोषित

रेख़्ता फाउंडेशन (राजस्थान की मौखिक परम्पराओं का संरक्षण)

32.80

कुल

50.09

तमिलनाडु

1.

बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड

तमिलनाडु के तंजावुर में बृहदीश्वर मंदिर की बाहरी भाग और प्रवेश क्षेत्र के बाहरी हिस्से में रोशनी का विस्तार

6.89

कुल

6.89

तेलंगाना

1.

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल)

राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद, तेलंगाना में 120 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ की प्रतिकृति का निर्माण

275.00

कुल

275.00

उत्तर प्रदेश

1.

सोनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

सारनाथ स्थल एवं संग्रहालय, उत्तर प्रदेश का उन्नयन।

118.81

कुल

118.81

पश्चिम बंगाल

1.

चिल्ड्रन्स एकेडमी ऑफ कल्चर, दुर्गापुर

प्रदर्शन कला प्रशिक्षण केंद्र, बच्चों की कला गैलरी, संग्रहालय, सभागार

1.59

कुल

1.59

********

एमजी /एआर /केजे

 



(Release ID: 2037205) Visitor Counter : 31


Read this release in: English , Urdu