सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 'समग्र जीवन के लिए मानसिक स्वास्थ्य' पर कार्यशाला आयोजित की


कार्यशाला का नेतृत्व भारतीय योग एवं प्रबन्धन संस्थान के आचार्यों द्वारा किया गया

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2024 5:58PM by PIB Delhi

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने अपर सचिव की अध्यक्षता में 'समग्र जीवन के लिए मन की तंदुरुस्ती' पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला मुख्यालय में आयोजित की।  इस सत्र का नेतृत्व भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान के आचार्यों ने किया।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधिकारियों ने व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कार्यक्रम में भाग लिया और योग के द्वारा संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर समग्र स्वास्थ्य प्राप्त करने लिए अमूल्य जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लाभ उठाया।

****

एमजी/एआर/पीएस/एजे


(रिलीज़ आईडी: 2027701) आगंतुक पटल : 180
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu