रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

युवाओं के लिए उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर 24 जून से 27 जून 2024 तक बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (बीएससी), बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, खड़की में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय ओपन चयन रैली

Posted On: 20 JUN 2024 4:34PM by PIB Delhi

1. 24 जून 2024 से 27 जून 2024 तक बीएससी, बीईजी (के) में स्पोर्ट्स कैडेट के रूप में युवा खिलाड़ियों के चयन के लिए बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, खड़की, पुणे-03 ओपन इंडक्शन रैली का आयोजन करेगी। जिमनास्टिक, बास्केटबॉल और रोइंग के खेल क्षेत्रों में चयनित उम्मीदवारों के लिए बीईजी एंड सेंटर, खड़की, पुणे-03 में इंडक्शन रैली आयोजित की जाएगी।

2. पात्रता मानदंड.

(क) आयु : 24 जून 2024 तक 08-14 वर्ष के बीच।

(उम्मीदवारों का जन्म 24 जून 2010 और 24 जून 2016 के बीच हुआ हो)

      (बी) बीएससी नामांकन के लिए नीचे लिखित, ऊंचाई और वजन मानदंड लागू है: -

क्रम सं0

प्रवेश स्तर पर आयु

आयु (वर्ष)

ऊंचाई (सेमी)

वज़न

(ए)

08-14 वर्ष

08

134

29

09

139

31

10

143

34

11

150

37

12

153

40

13

155

42

14

160

47

 

(ग) शिक्षा : न्यूनतम कक्षा चौथी तथा अंग्रेजी और हिंदी का पर्याप्त ज्ञान।

2. (ग) मेडिकल फिटनेस - अभ्यर्थी की मेडिकल फिटनेस का निर्धारण आर्मी स्पोर्ट्स

 मेडिसिन सेंटर के मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ करेंगे।

(घ) अभ्यर्थी सब जूनियर/जूनियर राष्ट्रीय अंतर विद्यालय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप  में पदक/भागीदारी के अपने प्रमाण पत्र जमा करेंगे।

(ई) सीमित रिक्तियों के कारण, जिला/राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

(च) शरीर के किसी भी भाग पर किसी भी प्रकार के स्थायी टैटू वाले उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा।

 

  1. दस्तावेज . चयन परीक्षण के समय अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने

 चाहिए:-

(क) केवल नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति/ जन्म और मृत्यु का रजिस्टर।

(ख) जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग) स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट की मूल प्रति।

(घ) ग्राम प्रधान/विद्यालय से चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ई) आवासीय/अधिवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति (तहसीलदार/एसडीएम द्वारा जारी)।

(च) दस नवीनतम रंगीन फोटो।

(छ) जिला स्तर और उससे ऊपर के स्तर पर खेल भागीदारी प्रमाण पत्र की मूल प्रति, यदि कोई हो।

(ज) आधार कार्ड की मूल प्रति।

(जे) चरित्र प्रमाण पत्र।

नोट : आवेदन पत्र के साथ मूल प्रति दिखानी होगी तथा एक सीटीसी जमा करानी होगी।

4. अभ्यर्थी संबंधित खेल में प्रदर्शन के लिए अपना व्यक्तिगत खेल किट साथ लेकर आएंगे।

5. भोजन और आवास - उम्मीदवारों को चयन रैली में अपने स्वयं के खर्च पर उपस्थित होना होगा। प्रवेश रैली में आने वाले माता-पिता/अभिभावकों द्वारा भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।

6. चिकित्सा सहायता- आयोजन स्थल पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध होगी। हालांकि, चयन ट्रायल/परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी चोट के लिए बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी, बीईजी और केंद्र कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं।

7. चयन - चयन प्रक्रिया चार दिनों तक क्रमिक तरीके से आयोजित की जाएगी। किसी भी चरण में योग्य/उपयुक्त न पाए जाने वाले उम्मीदवारों को बाहर जाने के लिए कहा जाएगा और चयन ट्रायल के बाद के चरणों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

8. सीमित रिक्तियों के कारण जिला/राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता उम्मीदवारों को अन्य उम्मीदवारों पर प्राथमिकता दी जाएगी।

9. उम्मीदवारों का अंतिम चयन भारतीय खेल प्राधिकरण/सेना मुख्यालय द्वारा अनुमोदन के बाद किया जाएगा। अंतिम चयन में तीन से छह महीने लग सकते हैं; सटीक तिथियां बाद में बताई जाएंगी। उम्मीदवारों को बीएससी, बीईजी और सेंटर, किरकी, पुणे में शामिल होना आवश्यक होगा।

10. संगठनात्मक हित में, चयनित अभ्यर्थियों को किसी अन्य बी.एस.सी. में स्थानांतरित किया जा सकता है।

11. जो अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित होते हैं, लेकिन उनके द्वारा गलत जानकारी देने/तथ्यों को छिपाने/संबंधित विषय में प्रगति नहीं दिखाने या अनुशासनहीनता में संलिप्त पाए जाने पर उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण की लागत माता-पिता/अभिभावकों द्वारा प्रतिपूर्ति की जानी आवश्यक होगी। इस बीएससी में लड़के के प्रवेश से पहले माता-पिता/अभिभावकों से इस आशय का एक अंडरटेकिंग सर्टिफिकेटऔर शपथ पत्रप्राप्त किया जाएगा।

12. अंतिम प्रविष्टि के समय किए जाने वाले कुछ दस्तावेज़ीकरण की सूचना बाद में दी जाएगी।

पद चयन

13. बीएससी में खेल कैडेटों को निम्नलिखित सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी:-

(क) भोजन एवं आवास तथा खेल किट।

(ख) दसवीं तक निःशुल्क शिक्षा।

(ग) निर्धारित मानक के अनुसार सभी प्रकार से फिट पाए जाने पर सेना में भर्ती किया जाएगा।

(घ) संबंधित खेल अनुशासन में कोचिंग।

14. अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित से संपर्क करें:-

(क) रोइंग कोच - सूबेदार यासीन खान - 8793328436

सूबेदार सुरजीत सिंह - 8198008041

(ख) जिमनास्टिक कोच – हवलदार सुरजीत पाल - 9049947334

() बास्केट बॉल - सूबेदार संभाजी कदम - 7798777899

 () कॉय सूबेदार   - सूबेदार संभाजी कदम – 7798777899

 

***********

एमजी/एआर/वीएल/एसके  


(Release ID: 2027131) Visitor Counter : 168
Read this release in: English , Urdu , Hindi_MP