मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आज जनसमर्थ पोर्टल पर मत्स्य पालन विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड मत्स्य पालन योजना के एकीकरण का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया


यह मछलीपालन क्षेत्र में मछली किसानों और हितधारकों को एक डिजिटल मंच प्रदान करने की दिशा में बड़ी छलांग है

प्रविष्टि तिथि: 15 MAR 2024 5:59PM by PIB Delhi

मत्स्य पालन विभाग ने आज जनसमर्थ पोर्टल पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) मत्स्य पालन योजना के एकीकरण का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया, जिससे पूरे देश में मछुआरों, मछली किसानों आदि के लिए ऋण सुविधा तक पहुंच में क्रांतिकारी बदलाव आया। वर्चुअल समारोह में मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार, के संयुक्त सचिव, श्री सागर मेहरा, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव, श्री पंकज शर्मा, और मुख्य महाप्रबंधक, (डिजिटल परिवर्तन और ई-कॉमर्स), भारतीय स्टेट बैंक के श्री राजीव रंजन प्रसाद सहित सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों ने ने भाग लेकर  केसीसी मत्स्य पालन अनुप्रयोग प्रसंस्करण प्रणाली के डिजिटलीकरण में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए, श्री सागर मेहरा ने मत्स्य पालन क्षेत्र में ऋण प्रणाली के डिजिटलीकरण में सरकार के अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने योजना को जनसमर्थ पोर्टल पर एकीकृत करने के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया, जो संस्थागत ऋण सुविधाओं तक निर्बाध पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा और मत्स्य पालन के समावेशी विकास को बढ़ावा देगा।

जनसमर्थ पोर्टल पर केसीसी मत्स्य पालन योजना का एकीकरण मछलीपालन क्षेत्र में मछली किसानों और हितधारकों के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी छलांग का प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना, वर्कफ़्लो को डिजिटल बनाना और लाभार्थियों के लिए बेहतर पहुंच और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए कुशल ऋण प्रबंधन सेवाएं प्रदान करना है।

मत्स्य पालन विभाग के प्रभावशाली नेतृत्व में, केसीसी मत्स्य पालन योजना के बारे में जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में मत्स्य पालन और जलीय कृषि गतिविधियों में लगे लाभार्थियों को 3,01,309 से अधिक केसीसी कार्ड जारी किए गए हैं। यह ठोस प्रयास मछुआरों और मछली किसानों को ऋण सुविधाओं को सशक्त बनाने और मत्स्य पालन उद्योग के विकास को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

जनसमर्थ पोर्टल पर केसीसी मत्स्य पालन योजना का एकीकरण मत्स्य पालन क्षेत्र में दक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता के एक नए युग की शुरुआत है। देश भर के मछुआरे और मछली किसान अब आसानी से अपने केसीसी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने ऋण खातों का ऑनलाइन प्रबंधन भी कर सकते हैं।

****

एमजी/एआर/पीएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2015078) आगंतुक पटल : 221
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu