|
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे अधिक मासिक व्यापारिक निर्यात फरवरी 2024 में दर्ज किया गया। फरवरी 2024 में भारत का व्यापारिक निर्यात 41.40 अरब अमेरिकी डॉलर है; फरवरी 2023 में भारत का व्यापारिक निर्यात 37.01 अरब अमरीकी डॉलर था, जिसमें फरवरी 2024 में 11.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई
फरवरी 2024 में व्यापारिक निर्यात वृद्धि के मुख्य सामानों में इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स और पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं फरवरी 2024 में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात फरवरी 2023 में 8.58 अरब अमेरिकी डॉलर से 15.9 प्रतिशत बढ़कर 9.94 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात फरवरी 2023 में 1.94 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर फरवरी 2024 में 54.81 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.00 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों का निर्यात फरवरी 2023 में 2.22 अरब अमेरिकी डॉलर से 33.04 प्रतिशत बढ़कर फरवरी 2024 में 2.95 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया दवाओं और दवा उत्पादों का निर्यात फरवरी 2023 में 2.06 अरब अमरीकी डॉलर था, जो फरवरी 2024 में 22.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया फरवरी 2024 में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात फरवरी 2023 में 7.84 अरब अमेरिकी डॉलर से 5.08 प्रतिशत बढ़कर 8.24 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया तंबाकू (58.24 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (37.83 प्रतिशत), तिलहन (37.71 प्रतिशत), अनाज प्रिप्रेशंस और विविध प्रसंस्कृत आइटम (17.69 प्रतिशत), मसाले (14.84 प्रतिशत), फल और सब्जियां (12.72 प्रतिशत) और चावल (1.81 प्रतिशत) सहित कृषि उत्पादों का निर्यात फरवरी 2024 में बढ़ना जारी है समग्र व्यापार घाटा अप्रैल-फरवरी 2022-23 में 116.13 अरब अमेरिकी डॉलर से 37.80 प्रतिशत सुधार के साथ अप्रैल-फरवरी 2023-24 में 72.24 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया; माल व्यापार घाटा अप्रैल-फरवरी 2022-23 में 245.94 अरब अमेरिकी डॉलर से 8.43 प्रतिशत सुधार के साथ अप्रैल-फरवरी 2023-24 में 225.20 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया
प्रविष्टि तिथि:
15 MAR 2024 4:08PM by PIB Delhi
फरवरी 2024* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 73.55 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो फरवरी 2023 की तुलना में 14.20 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। फरवरी 2024* में कुल आयात 75.50 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो फरवरी 2023 की तुलना में 10.13 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 1: फरवरी 2024 के दौरान व्यापार*
|
|
|
फरवरी 2024
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
फरवरी 2023
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
|
माल
|
निर्यात
|
41.40
|
37.01
|
|
आयात
|
60.11
|
53.58
|
|
सेवाएं*
|
निर्यात
|
32.15
|
27.40
|
|
आयात
|
15.39
|
14.97
|
|
समग्र व्यापार
(माल+सेवाएं)*
|
निर्यात
|
73.55
|
64.41
|
|
आयात
|
75.50
|
68.56
|
|
व्यापार संतुलन
|
-1.95
|
-4.15
|
* नोट: RBI द्वारा जारी सेवा क्षेत्र का नवीनतम डेटा जनवरी 2024 के लिए है। फरवरी 2024 का डेटा एक अनुमान है, जिसे RBI की बाद की रिलीज़ के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) अप्रैल-फरवरी 2022-23 और अप्रैल-सितंबर 2023 के डेटा को तिमाही भुगतान संतुलन डेटा का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।
चित्र 1: फरवरी 2024 के दौरान समग्र व्यापार*

अप्रैल-फरवरी 2023-24* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 709.81 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल-फरवरी 2022-23 की तुलना में 0.83 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-फरवरी 2023-24* में कुल आयात 782.05 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल-फरवरी 2022-23 की तुलना में 4.64 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 2: अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान व्यापार*
|
|
|
अप्रैल-फरवरी
2023-24
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
अप्रैल-फरवरी
2022-23
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
|
माल
|
निर्यात
|
394.99
|
409.11
|
|
आयात
|
620.19
|
655.05
|
|
सेवाएं*
|
निर्यात
|
314.82
|
294.89
|
|
आयात
|
161.86
|
165.09
|
|
समग्र व्यापार
(माल+सेवाएं)*
|
निर्यात
|
709.81
|
704.00
|
|
आयात
|
782.05
|
820.14
|
|
व्यापार संतुलन
|
-72.24
|
-116.13
|
चित्र 2: अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान समग्र व्यापार*

व्यापारिक माल
- फरवरी 2024 में व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात 41.40 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2023 में यह 37.01 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- फरवरी 2024 में व्यापारिक वस्तुओं का आयात 60.11 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2023 में यह 53.58 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 3: फरवरी 2024 के दौरान माल व्यापार

- अप्रैल-फरवरी 2023-24 की अवधि में व्यापारिक निर्यात 394.99 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान यह 409.11 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24 की अवधि के लिए व्यापारिक आयात 620.19 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान यह 655.05 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24 के लिए व्यापारिक व्यापार घाटा 225.20 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान यह 245.94 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 4: अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान माल व्यापार

- फरवरी 2024 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 29.97 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2023 में यह 25.57 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- फरवरी 2024 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 33.15 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2023 में यह 31.52 अरब अमेरिकी डॉलर था।
तालिका 3: फरवरी 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
|
|
फरवरी 2024
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
फरवरी 2023
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
|
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
|
33.17
|
29.17
|
|
गैर-पेट्रोलियम आयात
|
43.22
|
36.70
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात
|
29.97
|
25.57
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण आयात
|
33.15
|
31.52
|
नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं
चित्र 5: फरवरी 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

- अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 286.51 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 में 284.78 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 387.60 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 में 399.03 अरब अमेरिकी डॉलर था।
तालिका 4: अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
|
|
अप्रैल-फरवरी 2023-24
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
अप्रैल-फरवरी 2022-23
(अरब अमेरिकी डॉलर)
|
|
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
|
316.60
|
319.99
|
|
गैर-पेट्रोलियम आयात
|
457.57
|
463.65
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात
|
286.51
|
284.78
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण आयात
|
387.60
|
399.03
|
नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं
चित्र 6: अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

सेवा व्यापार
- फरवरी 2024* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 32.15 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि फरवरी 2023 में यह 27.40 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- फरवरी 2024* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 15.39 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि फरवरी 2023 में यह 14.97 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 7: फरवरी 2024 के दौरान सेवा व्यापार*

- अप्रैल-फरवरी 2023-24* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 314.82 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 में यह 294.89 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 161.86 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 में यह 165.09 अरब अमेरिकी डॉलर था।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24* के लिए सेवा व्यापार अधिशेष 152.96 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 में यह 129.80 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 8: अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान सेवा व्यापार*

- फरवरी 2024 के महीने के लिए , व्यापारिक निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 22 ने पिछले वर्ष की समान अवधि (फरवरी 2023) की तुलना में फरवरी 2024 में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें हस्तशिल्प एक्सक्लूसिव शामिल हैं। हाथ से बना कालीन (86.98 प्रतिशत), तंबाकू (58.24 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (54.81), कॉफी (45.92 प्रतिशत), चाय (38.21 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (37.83 प्रतिशत), तिलहन (37.71 प्रतिशत) , कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (33.04 प्रतिशत), लौह अयस्क (32.87 प्रतिशत), औषधि और फार्मास्यूटिकल्स (22.24 प्रतिशत), प्लास्टिक और लिनोलियम (22.14 प्रतिशत), अनाज प्रिप्रेशंस और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (17.69 प्रतिशत), कोटन यार्न/फैब्स/मेड-अप, हथकरघा उत्पाद आदि (17.07 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (15.9 प्रतिशत), मसाले (14.84 प्रतिशत), कालीन (14.55 प्रतिशत), फल और सब्जियां (12.72 प्रतिशत), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन (9.79 प्रतिशत), मैन-मेड यार्न/फैब्स/मेड-अप्स आदि (8.66 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (5.08 प्रतिशत), सभी वस्त्रों का आरएमजी (4.88 प्रतिशत) और चावल (1.81 प्रतिशत) शामिल हैं।
- व्यापारिक आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 13 ने फरवरी 2024 में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें प्रोजेक्ट गुड्स (-89.87 प्रतिशत), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (-55.98 प्रतिशत), उर्वरक, कच्चे और निर्मित (-33.72 प्रतिशत), वेजिटेबल तेल (-29.84 प्रतिशत), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-20.96 प्रतिशत), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (-15.52 प्रतिशत), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-13.37 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-12.35 प्रतिशत) , कपास रॉ और अपशिष्ट (-9.4 प्रतिशत), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (-8.7 प्रतिशत), अखबारी कागज (-7.9 प्रतिशत), परिवहन उपकरण (-5.2 प्रतिशत) और लकड़ी और लकड़ी उत्पाद (-1.68 प्रतिशत) शामिल हैं।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24 के लिए , व्यापारिक निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 15 ने अप्रैल-फरवरी 2022-23 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें लौह लौह अयस्क (155.38 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (23.72 प्रतिशत), तंबाकू (18.16 प्रतिशत), ऑयल मील्स (17.12 प्रतिशत), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन (15.9 प्रतिशत), फल और सब्जियां (15.38 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद,(12.72 प्रतिशत), तेल बीज (12.05 प्रतिशत), औषधि एवं फार्मास्यूटिकल्स (9.34 प्रतिशत), अनाज प्रिप्रेशंस और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (9.03 प्रतिशत), कॉफी (8.47 प्रतिशत), मसाले (7.99 प्रतिशत), कॉटन यार्न/फैब्स/मेड-अप्स, हथकरघा उत्पाद आदि (6.7 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (1.23 प्रतिशत) और कालीन (0.88 प्रतिशत) शामिल हैं।
- व्यापारिक आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 17 ने अप्रैल-फरवरी 2022-23 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2023-24 में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें कॉटन रॉ और अपशिष्ट (-60.26 प्रतिशत), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (-41.15 प्रतिशत), उर्वरक, कच्चा और निर्मित (-39.38 प्रतिशत), प्रोजेक्ट्य गुट्स (-30.69 प्रतिशत), वनस्पतिक तेल (-28.95 प्रतिशत), कोयला, कोक और ब्रिकेट्स, आदि (-22.95 प्रतिशत), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-22.88 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-20.18 प्रतिशत), अखबारी कागज (-16.61 प्रतिशत), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-15.04 प्रतिशत), परिवहन उपकरण (-14.38 प्रतिशत), लुगदी और अपशिष्ट कागज (-13.46 प्रतिशत), टेक्सटाइल यार्न फैब्रिक, मेड-अप आर्टिकल्स (-13.05 प्रतिशत), चांदी (-11.53 प्रतिशत), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-11.44 प्रतिशत), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-10.16 प्रतिशत) और कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री आदि (-4.03 प्रतिशत) शामिल हैं।
- अप्रैल-फरवरी 2022-23 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान सेवा निर्यात 6.76 प्रतिशत की दर से सकारात्मक रूप से बढ़ने का अनुमान है।
- अप्रैल-फरवरी 2023-24 में भारत के व्यापार घाटे में काफी सुधार हुआ है। अप्रैल-फरवरी 2023-24* के लिए कुल व्यापार घाटा 72.24 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान 116.13 अरब अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ था। अप्रैल-फरवरी 2023-24 दौरान कुल व्यापार घाटे में अप्रैल-फरवरी 2022-23 की तुलना में 37.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान माल व्यापार घाटा 225.20 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान 245.94 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इसमें 8.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
त्वरित अनुमान के लिए लिंक
***
एमजी/एआर/आईएम/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2015032)
|