कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के दूसरे दिन तीन खदानें नीलामी के लिए रखी गईं

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2024 7:54PM by PIB Delhi

9वें दौर और 8वें दौर के अंतर्गत नीलामी के दूसरे दिन तीन खदानें नीलामी के लिए रखी गईं। इन तीन खदानों में से एक खदान कोकिंग कोयला खदान है और दो गैर-कोकिंग कोयला खदान हैं। सभी तीन कोयला खदानें आंशिक रूप से टटोली गई खदानें हैं जिनमें कुल 388.32 मिलियन टन के भूवैज्ञानिक भंडार मौजूद हैं और बोली लगाने वालों के बीच इन्हें लेकर अच्छा मुकाबला देखने को मिला है।

कोयला मंत्रालय कोयला क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' हासिल करने की राह पर है। कोकिंग कोल मिशन के तहत कोकिंग कोल खदानों को भी नीलामी में शामिल किया गया है। आयात कम करने के लिए कोकिंग कोयले का घरेलू उत्पादन देश के लिए महत्वपूर्ण है।

दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार हैं:

क्र.सं.

खदान का नाम

राज्य

भूवैज्ञानिक भंडार (एमटी)

कोकिंग /

गैर-कोकिंग

अंतिम बोली जमा कराने वाले

आरक्षित मूल्य (%)

अंतिम प्रस्ताव (%)

1

बैसी

छत्तीसगढ़

135.00

गैर कोकिंग

इंदरमणि मिनरल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

4.00

 

52.00

2

शहडोल (दक्षिण) के पश्चिम में

मध्य प्रदेश

93.32

गैर कोकिंग

जेके सीमेंट लिमिटेड

4.00

25.25

3

बाबूपारा पूर्व

झारखंड

160.00

कोकिंग

ई-नीलामी 13.03.2024 को शाम 6 बजे तक जारी थी

 

 

 

***

एमजी/एआर/जीबी


(रिलीज़ आईडी: 2014410) आगंतुक पटल : 198
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu