कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फरवरी, 2024 महीने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा सीपीजीआरएएमएस पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन पर 22वीं रिपोर्ट जारी की गई


फरवरी, 2024 में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा कुल 1,26,844 शिकायतों का निवारण किया गया

लगातार 19वें महीने में केंद्रीय सचिवालय में मासिक निपटान 1 लाख मामलों को पार कर गया

फरवरी 2024 महीने के लिए जारी रैंकिंग में राजस्व विभाग, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड और डाक विभाग ग्रुप ए श्रेणी में शीर्ष पर रहे

फरवरी 2024 महीने के लिए जारी रैंकिंग में ग्रुप बी श्रेणी में नीति आयोग, विधायी कार्य (लीगल अफेयर्स) विभाग और भेषज (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग शीर्ष पर रहे

Posted On: 12 MAR 2024 4:34PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने फरवरी 2024 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की मासिक रिपोर्ट जारी की, जो सार्वजनिक शिकायतों के प्रकार, श्रेणियों और निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है। यह डीएआरपीजी द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों पर प्रकाशित 22वीं रिपोर्ट है।

फरवरी 2024 की प्रगति केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा निवारण की गई 1,26,844 शिकायतों को दर्शाती है। वर्ष 2024 में जनवरी से फरवरी तक केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में औसत शिकायत निपटान समय 16 दिन है। ये रिपोर्टें उस 10-चरणीय सीपीजीआरएएमएस सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं जिसे निपटान की गुणवत्ता में सुधार और समय सीमा को कम करने के लिए डीएआरपीजी द्वारा अपनाया गया था।

फरवरी 2024 में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) फीडबैक कॉल सेंटर ने 54971 प्रतिक्रियाएं (फीडबैक) एकत्र की । एकत्र की गई कुल प्रतिक्रियाओं में से, लगभग 47% नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतों के समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की है ।

केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों के लिए फरवरी 2024 के लिए डीएआरपीजी की मासिक सीपीजीआरएएमएस रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

1.        लोक शिकायत (पब्लिक ग्रिवेंसेस- पीजी) के मामले:

  • फरवरी 2024 में, केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पोर्टल पर 149041 लोक शिकायत (पीजी) मामले प्राप्त हुए जिसमे से 126844 पीजी मामलों का निवारण किया गया और 29 फरवरी, 2024 तक 93827 पीजी मामले लंबित थे।
  • फरवरी, 2024 में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से कुल 23154 शिकायतें दर्ज की गईं। शीर्ष 2 श्रेणियां जिनके लिए अधिकतम शिकायतें प्राप्त हुईं, वे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (ग्रामीण) और पीएम किसान (पीएमकेआईएसएएन) I

2. लोक शिकायत) पीजी अपील:

  • फरवरी, 2024 में 21709 अपीलें प्राप्त हुईं और 22627 अपीलों का निपटारा किया गया I
  • केंद्रीय सचिवालय के पास फरवरी 2024 के अंत में 20973 पीजी अपीलें लंबित हैं I

3. शिकायत निवारण आकलन और सूचकांक (ग्रीवेंस रिड्रेसल असेसमेंट इंडेक्स -जीआरएआई) - फरवरी, 2024 में

  • राजस्व विभाग, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड और डाक विभाग फरवरी, 2024 के लिए समूह क (ग्रुप ए) के शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से हैं।
  • नीति आयोग, विधायी कार्य (लीगल अफेयर्स) विभाग और भेषज (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग फरवरी, 2024 के लिए समूह ख (ग्रुप बी) के शिकायत निवारण आकलन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से हैं।

***

एमजी/एआर/एसटी


(Release ID: 2013845) Visitor Counter : 248
Read this release in: English , Urdu