मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री परशोत्तम रूपाला ने कल नई दिल्ली में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के समूह 'बी' और 'सी' अधिकारियों के साथ बातचीत की

Posted On: 29 FEB 2024 6:43PM by PIB Delhi

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री परशोत्तम रूपाला ने कल नई दिल्ली के कृषि भवन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के समूह 'बी' और 'सी' के अधिकारियों के साथ बातचीत की। निर्णय लेने की प्रक्रिया और जन केंद्रित शासन मॉडल को लागू करने में कर्मचारियों को शामिल करने की नीति के अनुरुप, मंत्रालय ने एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग सचिव के साथ-साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001V1NJ.jpg

बैठक में, श्री परशोत्तम रूपाला ने समूह 'बी' और 'सी' के अधिकारियों से सुझाव मांगे, जो योजनाओं की बेहतरी के लिए और मंत्रालयों द्वारा प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में सरकार के कार्य में सहायता प्रदान करेंगे। श्री रूपाला ने कहा कि सरकार किसानों और पशुधन क्षेत्र की बेहतरी के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर विचार करेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WD4J.jpg

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि दोनों विभागों के सुझावों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003AXVJ.jpg

 

*****

 

एमजी/एआर/एके/एजे


(Release ID: 2010366) Visitor Counter : 180
Read this release in: English , Urdu