सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-114 पर गिरिडीह के चारों ओर 2-लेन बाईपास सड़क के निर्माण के लिए 438.34 करोड़ रुपये की मंजूरी दी    

प्रविष्टि तिथि: 27 FEB 2024 5:57PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि झारखंड में 438.34 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-114 पर गिरिडीह शहर के चारों ओर पक्की ढाल वाली 2-लेन बाईपास सड़क के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

श्री गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित गिरिडीह बाईपास से रांची से देवघर तक की यात्रा-अवधि में कमी आयेगी। इसके साथ ही, गिरिडीह शहर के चारों ओर बाइपास सड़क के निर्माण से क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।

*********

एमजी / एआर / आरपी / जेके  


(रिलीज़ आईडी: 2009542) आगंतुक पटल : 428
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu