पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत के समय का निर्धारण: समुद्री दृष्टिकोण 2030 और समुद्री अमृतकाल दृष्टिकोण 2047 को आगे बढ़ाने के लिए 'जहाज निर्माण और मरम्मत' पर कार्यशाला कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी


कार्यशाला का उद्देश्य जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत उद्योग में आने वाली चुनौतियों से निपटना है

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2024 6:43PM by PIB Delhi

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) समुद्री भारत दृष्टिकोण 2030 और समुद्री अमृतकाल दृष्टिकोण 2047 में उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में "जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत" पर कार्यशाला आयोजित करेगा। कार्यशाला का आयोजन बुधवार, 21 फरवरी, 2024, को नई दिल्ली में किया जा रहा है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) वर्ष 2030 तक भारत को विश्व स्तर पर शीर्ष जहाज निर्माण देशों में सम्मिलित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय का लक्ष्य वर्ष 2047 तक शीर्ष 5 रैंकिंग प्राप्त करने का है।

***

एमजी/एआर/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2007497) आगंतुक पटल : 204
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu