उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

उपराष्ट्रपति के भाषण का मूल पाठ - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह

Posted On: 20 FEB 2024 1:13PM by PIB Delhi

प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 37वें दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनना वास्तव में सम्मान की बात है। 3 लाख छात्रों को डिग्री प्रदान की जा रही है। यह 35 लाख छात्र आबादी वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व है।

मैं स्नातक विद्यार्थियों, उनके परिवार के सदस्यों और उनके शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता हूं। आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने आपको इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है और मैं आपकी उपलब्धियों के लिए आप में से प्रत्येक की सराहना करता हूं।

साथियों, दीक्षांत समारोह केवल एक समारोह ही नहीं है, बल्कि उससे बहुत आगे की चीज है। यह आप सभी के जीवन में एक मील का पत्थर है। एक अविस्मरणीय क्षण। यह वर्षों के समर्पण, कड़ी मेहनत और रातों में जग-जग के काम करने की परिणति का प्रतीक है।

यह क्षण उस अध्याय का एक महत्वपूर्ण पृष्ठ भी है, जो अब तक इस विश्वविद्यालय में आपका जीवन रहा है।

आप छात्र जीवन के परिचित आकर्षण को पीछे छोड़ते हुए इस अध्याय से आगे बढ़ेंगे और वयस्कता के रोमांच से भरे जीवन को अपनाएंगे।

मुझे यकीन है कि आपके भीतर बहुत सारी भावनाएं हलचल करती हैं - आपने जो कुछ भी प्राप्‍त किया है, उस पर गर्व, भविष्य के बारे में चिंता, और एक संस्थान को अलविदा कहने का दिल का दर्द, जिसका आप पिछले कुछ वर्षों से हिस्सा रहे हैं।

मेरे नौजवान साथियों-हमें केवल अंत पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि आज एक शुरुआत है। आज, हम न केवल एक यात्रा के पूरा होने का जश्न मना रहे हैं, बल्कि नई आकांक्षाओं के प्रज्वलन का भी जश्न मना रहे हैं। हमेशा ध्यान रखें कि आपकी पढ़ाई कभी नहीं रुकती।

दोस्तों, आप भाग्यशाली हैं कि आप एक रोमांचक समय में वयस्कता में कदम रख रहे हैं- हमारा अमृत काल, जहां सभी प्रकार की आशा और संभावना है।

एक पारिस्थितिकी तंत्र है, जो आपकी प्रतिभा की खोज करने और आपकी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए हितकारी है।

मुझे उस लॉन्चपैड का उल्‍लेख करने दीजिए, जिस पर आप सभी इस समय खड़े हैं – और यह इस महान राष्ट्र के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण लॉन्चपैड है, जिसकी सभ्यता 5000 वर्ष पुरानी है। अब आप Bharat@2047 के लिए मैराथन मार्च का हिस्सा हैं।

मित्रों, कभी अपारदर्शिता में डूबा शासन अब पारदर्शिता और जवाबदेही को गले लगाता है। कभी व्यवस्था पर शाप रूपी भ्रष्टाचार अब कानून के शासन के आगे झुक गया है। अब सभी, बिना किसी अपवाद के, कानून के समक्ष जवाबदेही के अधीन हैं। इस सब ने आपकी आकांक्षाओं को वास्तव में उड़ान भरने और सपनों को फलीभूत करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

आर्थिक मोर्चे पर, हमारी कहानी उल्लेखनीय गतिशीलता की है। कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए, हमने "पांच नाजुक" वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से एक से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की शानदार स्थिति तक का सफर तय किया है और हमारी महत्वाकांक्षाएं कुछ ही वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर मजबूती से स्थापित होने की है।

विश्व बैंक वित्तीय समावेशन में हमारी बहुत तेज वृद्धि की सराहना करता है, जो केवल छह वर्षों में प्राप्‍त की गई है, जबकि दूसरों ने दशकों का अनुमान लगाया था।

विश्‍व मुद्रा कोष ने भारत को वैश्विक निवेश केन्‍द्र के रूप में सराहता है, जो हमारे द्वारा प्रदान किए जाने वाले अपार अवसरों को स्वीकार करता है।

और इसलिए, हमारी अनुमानित सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि वैश्विक औसत से दोगुनी है, जो हमारी आर्थिक तेजस्विता और इसके मजबूत आधार के बारे में बताती है।

मित्रों-हमारी ताकत संख्या से परे है। यह सामूहिक कार्रवाई की शक्ति में निहित है। अब हम क्रय शक्ति के मामले में तीसरे सबसे बड़े पावर हाऊस हैं, जो हमारे पास मौजूद संयुक्त क्षमता को प्रदर्शित करते हैं।

समावेशी डिजिटल भुगतान प्रणाली से प्रेरित हमारा लचीला वित्तीय इकोसिस्‍टम एक वैश्विक मॉडल बन गया है। न केवल हम इसका उपयोग करते हैं, बल्कि हम इसे निर्यात भी करते हैं।

भारतीय अब सात देशों में यूपीआई का उपयोग करके लेनदेन कर सकते हैं, और 2022 में अकेले यूपीआई लेनदेन, सभी वैश्विक डिजिटल लेनदेन का लगभग 50 प्रतिशत था।

हम केवल उपभोक्ता नहीं हैं, हम इस क्षेत्र में नवप्रवर्तक और नेतृत्‍वकर्ता है। हम चीन और अमेरिका दोनों को मिलाकर प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत को भी पार कर गए हैं। यह मोबाइल जादू है!

हमारी आकांक्षाएं पृथ्वी की सीमाओं को भी लांघ गई हैं। चंद्रयान-3 की महत्वपूर्ण सफलता, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हमारी ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग को दर्शाती है, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के हमारे अथक प्रयास का उदाहरण है। अब हम 23 अगस्त को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं।

वे दिन गए, मेरे शब्दों को ध्‍यान दीजिए, मेरी उम्र के लोग इसे जानते हैं, जब हमारे पहले रॉकेट प्रक्षेपण के लिए रॉकेट्स के पार्टस को ले जाने के लिए एक साइकिल का उपयोग किया गया था। आज, हमने विकसित देशों संयुक्त राज्य अमेरिका और सिंगापुर सहित अन्य देशों के लिए 400 से अधिक उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं।

मित्रों-चिंतन करें और इस पर गर्व करें कि वास्तव में क्‍या चीज हमारे भारत को इतना खास बनाती है!

सबसे पहले, हम 5000 से अधिक वर्षों की सभ्यतागत विरासत के साथ राष्ट्रों के समुदाय में बहुत गौरव के साथ बने रहे हैं, यह बुद्धिमानी और ज्ञान की एक रिच टैपिस्‍ट्री है, जो हमारे वर्तमान का मार्गदर्शन करती है और हमारे भविष्य को आकार देती है।

दूसरा, हम विश्‍व में सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, जो समावेशिता और भागीदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हैं।

मैं आपको आंकड़े में नहीं ले जा रहा हूं, लेकिन कल्पना कीजिए कि 50 करोड़ लोगों ने पहली बार अपने बैंक खाते खोले हैं। यह विश्‍व में अब तक के उच्चतम ऑर्डर का वित्तीय समावेशन है। जरूरतमंद परिवारों को एक सौ मिलियन गैस कनेक्शन दिए गए हैं। ये सिर्फ दो आंकड़े हैं, और भी कई आंकड़े हो सकते हैं।

समावेशिता की यह भावना विश्व स्तर पर प्रतिध्वनित होती है। नई दिल्ली में आयोजित अभूतपूर्व जी-20 शिखर सम्मेलन हमारे नेतृत्व का प्रमाण है। कल्पना कीजिए, जी-20 का फुटप्रिंट देश के सभी राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में था। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिसे अन्य राष्ट्र केवल प्राप्‍त करने की आशा कर सकते हैं।

देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करने से लेकर अफ्रीकी संघ को जी-20 के सदस्य के रूप में शामिल करने और वैश्विक जैवईंधन गठबंधन शुरू करने तक, भारत पहली बार ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में उभरा। विश्‍व के इतने महत्वपूर्ण सेगमेंट  पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था और अब इसे चौबीसों घंटे नोटिस किया जा रहा है।

तो प्यारे दोस्तों, आप न केवल जीवन में प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि इसकी ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। आप सभी एक ऐसे भारत में स्नातक हो रहे हैं, जो उदय पर है, वह भारत जिसने "स्लीपिंग जायंट" के लेबल को हटा दिया है, भारत का उदय निरंतर, नियमित रूप से विकास करने वाला और न रूकने वाला है।

हम अब वह राष्ट्र नहीं हैं, जो अपनी क्षमता से परिभाषित होता है। हम एक राष्ट्र हैं, जो अपनी क्षमता को साकार कर रहे हैं। हम एक ऐसे राष्ट्र हैं, जो वैश्विक शक्तियों को उनकी क्षमताओं का एहसास करवाने में सक्षम बनाते हैं। हम एक ऐसे राष्ट्र हैं, जो परिभाषित कर रहा है कि मानव संसाधन क्षमता का दोहन कैसे किया जा सकता है।

इस अविश्वसनीय मोमेंटम को अपने हाथ से जाने न दें, पारदर्शिता का उपयोग करें, आर्थिक समृद्धि का लाभ उठाएं और अवसरों को अपने व्यक्तिगत श्रेष्‍ठ रचनात्‍मक कार्यों में बदल दें। युवा दिमाग को क्या चाहिए? उन्हें एक ऐसी प्रणाली की आवश्यकता है, जो भ्रष्टाचार से मुक्‍त हो। भ्रष्टाचार हमेशा के लिए चला गया है। भ्रष्टाचार अब अनुबंध या भर्ती प्रक्रिया का पासवर्ड नहीं है। यह आप सभी की मदद करता है।

कानून के समक्ष सभी समान हैं। कुछ लोगों ने एक समय सोचा था कि वे कानून से ऊपर हैं, कानून उन तक नहीं पहुंच सकता, उन्हें कानून से छूट प्राप्त है। वे अब दिन-रात कानून का सामना कर रहे हैं, क्योंकि लोकतंत्र तब तक जीवित नहीं रह सकता, तब तक लोकतंत्र सांस नहीं ले सकता, जब तक कि कानून के समक्ष समानता न हो। अब कानून के समक्ष समानता सभी के लिए एक जमीनी सच्चाई है।

मित्रों, जब हम समकालीन परिदृश्य का निरीक्षण करते हैं, तब हम एक असाधारण अवसंरचना  विकास, व्यापक प्रौद्योगिकी पैठ, डिजिटलीकरण की तीव्र गति और पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्धता देख रहे होते हैं। कल्पना कीजिए कि यदि आप घर से काम करना चुनते हैं, तो गांव में आपका घर आधुनिक मेट्रो में आपके घर की तरह सुसज्जित होता है। आप जिन सुविधाओं की तलाश कर रहे हैं, वे गांवों में उपलब्ध हैं, इस तरह का विकास इस देश ने पिछले दशक में देखा है।

ये केवल buzzwords नहीं हैं; ये जमीनी हकीकत हैं, जैसा कि आज हम सभी देख सकते हैं!

हमारे वैज्ञानिक कौशल ने न केवल भारत के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाया है और उज्जवल और अधिक टिकाऊ भविष्य की हमारी आकांक्षाओं को बल दिया है।

हमारे लिए एक नई सुबह जैसा है, एक अमृत काल जहां भारत और भी अधिक ऊंचाइयों तक जाता है। हमारी सरकार ने अवसर और विकास के बीज बोए हैं और हमारे सामूहिक भविष्य के लिए और विशेष रूप से हमारे युवा मस्तिष्क, लड़के और लड़कियों के लिए, जो आज बड़ी संख्या में शारीरिक रूप से और वर्चुअली रूप से मेरे सामने हैं, के लिए उर्वर भूमि तैयार करने में अपना दिल और संसाधन लगा रही है।

अब जबकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हमारे युवा मस्तिष्कों को सफलता की संकीर्ण परिभाषाओं की बेड़ियों से मुक्त होकर संभावनाओं के विशाल परिदृश्य की खोज करने में संलग्न होना चाहिए।

मैं युवाओं से अनुरोध करता हूं, प्रतिस्पर्धी मेकेरिज्‍म द्वारा अपनी जिदंगी को मत तबाह करवाओ, सरकारी पद पाने के जुनून से उबरो। आपके लिए विशाल अवसर उपलब्ध हैं, आपको बस देखना और तलाशना है। आप बेहद सफल होंगे, ये आपके लिए फायदेमंद होंगे। इन अवसरों का लाभ उठाएं, वे आपके योग्‍यता के अनुरूप होंगे, वे आपके रूझान को पूरा करेंगे, उस दिशा में आगे बढ़ें।

अब हमारे पास एक ऐसी इस्‍पेस बनाने के लिए सक्षम नीतियां और पहल होनी चाहिए, जहां हर सपना मूल्‍यवान है, जहां व्यक्तिवादिता फलती-फूलती है और जहां सफलता को सामाजिक मानदंडों से नहीं, बल्कि गहरी, व्यक्तिगत लक्ष्‍य प्राप्ति से मापा जाता है।

मैं आपका ध्‍यान स्टार्टअप की ओर आकृष्‍ट करूंगा, स्टार्टअप की जांच करें, उन्होंने वैश्विक स्तर पर चमत्कार किए हैं, उन्होंने देश के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया है। अर्थव्यवस्था में उनका योगदान अतुलनीय है, वे नए रुझान स्थापित कर रहे हैं। जब आप लार्जर वर्ल्‍ड में कदम रखेंगे, तो आपको इसका नेतृत्व करना होगा।

पारंपरिक रास्तों के अपनाने से परे जाएं।

आइए लीक से हटकर सोचें, अगर आपके दिमाग में कोई विचार है। असफलता से मत डरो, असफलताएं स्वाभाविक हैं, असफलताएं आगे की सफलता की ओर सफलता के कदम हैं। एक विफलता एक सफलता की कहानी है, यह एक असफल प्रयास नहीं है। यह सफलता हासिल करने का एक आवश्यक प्रयास है। जरा सोचिए कि अगर चंद्रयान-2 उस हद तक नहीं जाता, तो चंद्रयान-3 नहीं होता। चंद्रयान-2 असफल नहीं था, यह प्रमुख रूप से एक सफलता थी, चंद्रयान-3 ने इसे फलीभूत किया।

उस अप्रयुक्त क्षमता को गले लगाओ जो आप सभी के अंदर निहित है - उद्यमी, प्रर्वतक, परिवर्तनकर्ता।

प्रतिस्पर्धा के बजाय, सहयोग को हमारा मार्गदर्शन करने वाला सिद्धांत बनने दें। आइए हम एक-दूसरे का समर्थन करें, अपनी प्रतिभा साझा करें और इस रोमांचक यात्रा को शुरू करते हुए एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाएं।

जब आप उन अवसरों का लाभ उठाते हैं जो बिल्कुल नये और परिवर्तनकारी होते हैं, तो दुनिया को बदलनी पड़ती है। मैं आपका ध्यान डिसरप्टिव प्रौद्योगिकियों की ओर आकर्षित करना चाहूंगा, जो हमारी जीवन शैली पर हावी होंगी, ये बिलकुल नये क्षेत्र हैं। भारत विश्‍व के उन कुछ देशों में से एक है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और मशीन लर्निंग पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। ये सभी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां युवा मस्तिष्‍कों को योगदान देना है, यदि आप इसमें अग्रणीय भूमिका निभाते हैं, तो आप अपने आप को एक सफल व्यक्ति बनाएंगे और आपका परिवार इससे गौरवान्वित महसूस करेगा। आप राष्ट्र के लिए इतना योगदान देंगे जितना पहले कभी नहीं था और आप 2047 की यात्रा के लिए भारत के सच्चे पैदल सैनिक होंगे।

दोस्तों, आप एक ऐसे विश्‍व में कदम रख रहे हैं, जो डिसरप्टिव प्रौद्योगिकी में गतिशीलता और नए रुझानों से प्रेरित है। आपको असाधारण, नवपरिवर्तनकारी होना होगा, आपको अपने ऊपर खड़ा होना होगा। आपको आपका रचनात्‍मक कार्य और आपकी अपनी विचार प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। वृद्धावस्था की अवधारणाओं से निर्देशित न हों, चीजें नाटकीय रूप से बदल चुकी हैं। इस पर ध्यान दें।

दोस्तों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, ब्लॉक चेन, ऑगमेंटेड रियलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग ये सब आपके विषय हैं, मेरे नहीं। आप सबसे आगे रहने वाले लीग में हैं। आपके संकाय को केवल आपको दीक्षा देनी है। आपको आगे बढ़ने का नेतृत्व करना होगा, आपको भारत का वैश्विक नेतृत्‍वकर्ता बनना होगा, जहां विश्‍व की आबादी का छटवां हिस्‍सा निवास करता है।

याद रखें, दोस्तों, सच्ची प्रगति लीक के अनुरूप काम करने में नहीं है, बल्कि लीक से हटकर काम करने की हिम्‍मत में हैं। यह आपके इस जुनून का पालन करने में, अपने स्वयं के कोर्स को चार्ट करने और दुनिया पर अपनी अनूठी छाप छोड़ने में निहित है।

इतिहास को देखिए, भविष्य उन लोगों का है, जो साधारण से परे सपने देखने की हिम्मत करते हैं। इसलिए, दोस्तों, जैसा कि आप इस नए अध्याय में कदम रखते हैं, मैं आपसे आग्रह करता हूं: अपने व्यक्तित्व को गले लगाओ, अपने जुनून का पीछा करो, और अपनी शर्तों पर सफलता को फिर से परिभाषित करो।

मेरे प्यारे छात्रों, भारत आपके योगदान, आपके नए दृष्टिकोण और आपके अभिनव विचारों की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है। अपने आप पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें।

मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, मैं आपकी क्षमता, योग्यता और शैक्षणिक उपलब्धियों को सुनिश्चित कर सकता हूं और आपका ज्ञान दुनिया में सबसे अच्छा है।

आपकी आंखों में भारत का भाग्‍य दिखाई देता है। आप भारत के शासन और उदय में सबसे महत्वपूर्ण हितधारक हैं, और आप भारत को वह आकार देंगे, जो वह 2047 में लेगा। आप सबसे महत्वपूर्ण हितधारक हैं और आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे विकास का वृद्धि पथ, जो निरंतर वृद्धिशील है, न केवल कायम रहे, बल्कि और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाया जाए।

मैं आप में से हर एक को अपने सपनों की खोज में निडर होने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। अपने दिमाग को संदेह और असुरक्षा के लिए पार्किंग स्थल न बनने दें।

इसके बजाय, इसे अपनी कल्पना और रचनात्मकता के लिए एक मंच बनने दें। याद रखें, कुछ सबसे बड़े नवप्रवर्तन और सफलताएं उन व्यक्तियों से आई हैं, जिन्होंने अलग तरह से सोचने का साहस किया है, जिन्होंने निर्भिगता से यथास्थिति को चुनौती दी है।

असफलता से डरो मत, क्योंकि यह सफलता की सीढ़ी है। इसे विकास और अपने को खोजने के लिए एक उत्प्रेरक बनने दें।

आइए, हम मिलकर एक अमृत काल का निर्माण करें, जहां हर सपना उड़ान भरता है, और जहां हमारे युवाओं की सच्ची क्षमता एक उज्जवल कल के मार्ग को रोशन करती है।

बधाई हो, और आपकी यात्रा उद्देश्य, जुनून और लक्ष्‍य-प्राप्ति से भरी हो!

****

एमजी/एआर/आईएम/एमपी



(Release ID: 2007492) Visitor Counter : 195


Read this release in: English , Urdu