संसदीय कार्य मंत्रालय

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए आयोजित 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2019-20 के विजेताओं को सम्मानित किया गया


बठिंडा के पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Posted On: 16 FEB 2024 10:03PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के जीएमसी बालयोगी सभागार में विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के लिए 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2019-20 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

 

 

केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर बठिंडा के पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों की विजेता टीम को 'द रनिंग शील्ड' और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के लिए पांच अन्य विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को भी पुरस्कृत किया गया।

 

विजेता संस्थानों की सूची नीचे दी गई है :

 

क्रम संख्या

विश्वविद्यालय/कॉलेज का नाम

1

डीएवी कॉलेज, जालंधर

2

जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता

3

मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई

4

चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना

5

शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर

 

 

16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बठिंडा के पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने 'युवा संसद' बैठक में अपने प्रदर्शन की दोबारा प्रस्तुति दी।

 

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया। मंत्री ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकतंत्र की नैतिकता को सीखना चाहिए और उसे अपनाना चाहिए। श्री मेघवाल ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली की शपथ भी दिलाई।

 

 

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री उमंग नरूला ने अपने स्वागत भाषण में छात्रों से संसदीय कार्यवाही की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं को लोकप्रिय बनाने और उन्हें आत्मसात करने का आह्वान किया।

 

 

पिछले 27 वर्षों से संसदीय कार्य मंत्रालय विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता योजना के तहत देश के 36 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के बीच 16वीं प्रतियोगिता आयोजित की गई।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा और बहस की तकनीक,   नेतृत्व गुणों का विकास करना, आत्म-अनुशासन की भावना, विविध विचारों की सहनशीलता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धायुवाओं में प्रभावी रूप से बोलने की कला और कौशल विकसित करनाविचारों की धार्मिक अभिव्यक्ति और उनमें लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों से परिचित कराना है। ये सभी लोकतंत्र की पहचान हैं।

समारोह के दौरान राज्यसभा के सदस्य सांसद डॉ. अनिल बोंडे और बठिंडा के पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने भी दर्शकों को संबोधित किया। समारोह के दौरान राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्री ब्रतिन सेनगुप्ता भी उपस्थित थे।

 

इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लेने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने मंत्रालय के गणमान्य व्यक्तियों और दर्शकों को धन्यवाद दिया।

***

एमजी/एआर/आरकेजे



(Release ID: 2006871) Visitor Counter : 71


Read this release in: English , Urdu