उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति 11 फरवरी, 2024 को महाराष्ट्र स्थित गोंदिया का दौरा करेंगे
उपराष्ट्रपति गोंदिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास करेंगे
उपराष्ट्रपति गोंदिया और भंडारा जिलों के मेधावी छात्रों व प्रमुख हस्तियों को पदक प्रदान करेंगे
उपराष्ट्रपति स्वर्गीय श्री मनोहरभाई पटेल की 118वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे
प्रविष्टि तिथि:
09 FEB 2024 3:06PM by PIB Delhi
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 11 फरवरी, 2024 को महाराष्ट्र स्थित गोंदिया के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राज्य के गोंदिया और भंडारा जिलों के मेधावी छात्रों व प्रमुख हस्तियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।
इसके अलावा उपराष्ट्रपति गोंदिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे।
साथ ही, अपने इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति स्वर्गीय श्री मनोहरभाई पटेल की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि होंगे।
***
एमजी/एआर/एचकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2004483)
आगंतुक पटल : 279