सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दिव्य कला मेला 2024 का शुभारंभ


6 से 11 फरवरी 2024 तक मेले का आयोजन किया जाएगा

Posted On: 06 FEB 2024 8:45PM by PIB Delhi

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) {डीईपीडब्ल्यूडी} राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (एनडीएफडीसी) के माध्यम से नियमित रूप से दिव्य कला मेला का आयोजन करता है, जो देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक अनूठा मंच है। दिव्यांग उद्यमियों को सशक्त बनाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के चिल्ड्रेन पार्क में 6 से 11 फरवरी 2024 तक दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001I64T.jpg

अगरतला के दिव्य कला मेला का उद्घाटन 6 फरवरी 2024 की शाम 5.00 बजे त्रिपुरा सरकार के युवा मामले और खेल, समाज कल्याण और सामाजिक शिक्षा और श्रम मंत्री श्री टिंकू रॉय की गरिमामयी उपस्थिति में त्रिपुरा सरकार के बिजली, कृषि और किसान कल्याण और चुनाव विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री रतन लाल नाथ द्वारा किया गया। इस मौके पर एनडीएफडीसी के सीएमडी आईएफएस अधिकारी श्री नवीन शाह, दिव्यांगजन उपायुक्त श्री अचिंतम किलिकदार, त्रिपुरा भाजपा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजीब घोष के अलावा दिव्यांगजनों के लिए काम करने वाले प्रमुख गैर सरकारी संगठन और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026GN8.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PULY.jpg

 

यह कार्यक्रम आगंतुकों के लिए रोमांचक अनुभव पेश करेगा, क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के मनमोहक उत्पाद एक साथ दिखाई देंगे। अगरतला में 60 से अधिक दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमियों के अलावा लगभग 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख संगठन अपने उत्पादों, कौशल और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। यहां निम्नलिखित श्रेणियों में व्यापक उत्पाद होंगे, जिनमें गृह सजावट और जीवनशैली, कपड़े, स्टेशनरी और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद, पैकेज्ड फूड (डिब्बाबंद भोजन) और जैविक उत्पाद, खिलौने और उपहार, व्यक्तिगत सहायक उपकरण - आभूषण, क्लच बैग पेंटिंग आदि हैं। यह सभी के लिए 'वोकल फॉर लोकल' बनने का अवसर होगा और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अतिरिक्त दृढ़ संकल्प से बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकेगा।


त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित हो रहे 6 दिवसीय 'दिव्य कला मेला' सुबह 11.00 बजे से रात 9.00 बजे तक खुला रहेगा। इसमें दिव्यांगजन कलाकारों और प्रसिद्ध पेशेवरों के प्रदर्शन सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम में आने वाले पर्यटक देश के विभिन्न क्षेत्रों के पसंदीदा भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।


यह पीडब्ल्यूडी/दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में डीईपीडब्ल्यूडी की एक अनूठी पहल है। दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) के उत्पादों और कौशल के विपणन (मार्केटिंग) और प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। दिव्य कला मेला, त्रिपुरा 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला का 14वां आयोजन है। (i) दिल्ली, 2-6 दिसंबर 2022, (ii) मुंबई, 16 से 25 फरवरी 2023, (iii) भोपाल, 12 से 21 मार्च 2023, (iv) गुवाहाटी, 11 से 17 मई 2023 (v) इंदौर, 17 से 23 जून 2023 (vi) जयपुर 29 जून से 5 जुलाई 2023 (vii) वाराणसी, 15 से 24 सितंबर, 2023 (viii) सिकंदराबाद, हैदराबाद 6 से 15 अक्टूबर 2023 (ix) बेंगलुरु, कर्नाटक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 (x) चेन्नै, (तमिलनाडु) 17 से 26 नवंबर, 2023 (xi)पटना 8-17 दिसंबर 2023 (xii) सूरत 29 दिसंबर 23 से 7 जनवरी 2024, (xiii) नागपुर 12 से 21 जनवरी, 2024 और अब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजन चल रहा है।


विभाग के पास दिव्यांगों के सशक्तिकरण की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए भव्य योजनाएं हैं, जिसके तहत देश भर में 'दिव्य कला मेला' का आयोजन किया जा रहा है।

*****

एमजी/एआर/आरकेजे/एजे



(Release ID: 2004276) Visitor Counter : 131


Read this release in: English , Urdu