इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार वैश्विक बाजार में इस्पात क्षेत्र के उत्पादों की लेबलिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही है

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2024 3:53PM by PIB Delhi

स्टील उत्पादों की ब्रांडिंग में क्यूआर कोड के साथ मेड इन इंडिया लेबल के माध्यम से घरेलू स्टील उत्पादों की ऐसी लेबलिंग का प्रावधान है  जिसमें घरेलू स्टील उत्पादों और निर्यात के लिए निर्मित स्टील दोनों के लिए उत्पाद का विवरण शामिल है।

इस्पात एक अविनियमित (डी-रेगुलेटेड) क्षेत्र है, और सरकार की भूमिका इस्पात उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए नीति दिशानिर्देश निर्धारित करके और संस्थागत तंत्र /संरचना स्थापित करके इस्पात उद्योग को सुविधा प्रदान करने की  है। हालाँकि, सरकार ने 'मेक इन इंडिया' के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, भारत को दुनिया के "विनिर्माण केंद्र" के रूप में बढ़ावा देने और इस्पात के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं: -

1. राष्ट्रीय इस्पात नीति, 2017 की अधिसूचना, जो मांग और आपूर्ति दोनों स्तरों पर भारतीय इस्पात उद्योग के लिए दीर्घकालिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक रोडमैप बताती है।

2. सरकारी खरीद में घरेलू स्तर पर निर्मित लौह और इस्पात उत्पादों को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए घरेलू स्तर पर निर्मित लौह और इस्पात उत्पाद (डीएमआई एंड एसपी) नीति की अधिसूचना।

3. घरेलू स्तर पर उत्पादित स्टील स्क्रैप की उपलब्धता बढ़ाने के लिए स्टील स्क्रैप पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) नीति की अधिसूचना।

4. घरेलू और निर्यात बाजारों में गुणवत्तापूर्ण इस्पात उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए इस्पात गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की अधिसूचना।

5. देश के भीतर विशेष इस्पात के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष इस्पात के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना।

6. भारत के इस्पात क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए व्यापार उपचारात्मक उपायों के अंशांकन के साथ-साथ इस्पात उत्पादों और कच्चे माल पर बुनियादी सीमा शुल्क में समायोजन।

7. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के संबंधित मंत्रालयों / विभागों द्वारा उनके मुद्दों के समाधान के लिए उद्योग संघों और घरेलू इस्पात उद्योग सहित विभिन्न हितधारकों के साथ जुड़ाव।

8. देश में इस्पात के उपयोग को बढ़ाने के लिए सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों और अन्य हितधारकों के साथ परस्पर विचार-विमर्श

यह जानकारी इस्पात राज्य मंत्री श्री. फग्गन सिंह कुलस्ते ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है ।

*****

एमजी / एआर / एसटी /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2003689) आगंतुक पटल : 230
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu