पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पत्तनों पर तेल प्रबंधन

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2024 3:53PM by PIB Delhi

टियर-I तेल रिसाव प्रतिक्रिया सुविधा के निर्माण के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत कुल 10 प्रमुख पत्तनों और 8 गैर-प्रमुख पत्तनों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। वर्ष-वार वितरित कुल धनराशि निम्नलिखित है:-

 

वर्ष

वितरित धनराशि (रुपये में)

2015-16

18,37,55,000

2016-17

2,35,85,000

2017-18

1,67,79,000

2018-19

0

2019-20

3,50,00,000

 

इस योजना के तहत पत्तनों ने राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा संभाव्यता योजना- 2015 (एनओएसडीसीपी- 2015) में सुझाई गई विशिष्टताओं के अनुरूप अपने अधिकार क्षेत्र में टियर-1 स्तर के तेल रिसाव से निपटने में सक्षम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के बूम्स, स्किमर्स, तेल रिसाव परिक्षेपक आदि जैसे तेल रिसाव प्रतिक्रिया उपकरण प्राप्त किए हैं।

यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।

*****

एमजी/एआर/एचकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2003109) आगंतुक पटल : 317
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu