संस्कृति मंत्रालय
तस्करी हुए पुरावशेषों को वापस लाने के लिए समझौता ज्ञापन
प्रविष्टि तिथि:
05 FEB 2024 5:29PM by PIB Delhi
पिछले पांच वर्षों के दौरान कुल 314 पुरावशेष देश में वापस लाए गए हैं। उनकी देशवार सूची निम्नलिखित है:-
|
देश
|
2019
|
2020
|
2021
|
2022
|
2023
|
कुल
|
|
अमरीका
|
-
|
-
|
157
|
-
|
105
|
262
|
|
ब्रिटेन
|
1
|
5
|
1
|
1
|
7
|
15
|
|
कनाडा
|
-
|
-
|
1
|
-
|
-
|
1
|
|
ऑस्ट्रेलिया
|
1
|
3
|
-
|
29
|
2
|
35
|
|
इटली
|
-
|
-
|
-
|
-
|
1
|
1
|
|
कुल
|
02
|
08
|
159
|
30
|
115
|
314
|
जब भी किसी पुरावशेष के चोरी होने की सूचना मिलती है, तो संबंधित पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की जाती है और चोरी हुए पुरावशेष का पता लगाने और उसके गैर कानूनी निर्यात को रोकने के लिए निगरानी रखने हेतु कस्टम एग्जिट चैनलों सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को 'लुक आउट नोटिस' जारी किया जाता है। पुरावशेष का पता लग जाने की स्थिति में उसे पुन: प्राप्त करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के समन्वय में संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा मामले को आगे बढ़ाया जाता है। इन पुरावशेषों को स्वदेश लाने के मसले पर जी -20 के दौरान संस्कृति संबंधी कार्य समूह में 'री(एड)ड्रेस: रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स' शीर्षक से चर्चा की गई।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में दी।
***
एमजी/एआर/आरके/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2002777)
आगंतुक पटल : 300