कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के संबंध में वर्ष 2022-23 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी


बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान, 8.07 मिलियन टन की वृद्धि

किसानों-वैज्ञानिकों की मेहनत व पीएम के नेतृत्व में अच्छी नीतियों का सुफल- केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा

Posted On: 18 JAN 2024 3:53PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 8.07 मिलियन टन अधिक (2.32% की वृद्धि) है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि देश में लगातार बढ़ रहे बागवानी उत्पादन की यह उपलब्धि हमारे किसान भाइयों-बहनों व वैज्ञानिकों की मेहनत तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कृषि और किसान हितैषी अच्छी नीतियों का सद्परिणाम है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर संकलित वर्ष 2022-23 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, मसालों, फूलों व शहद के उत्पादन में वृद्धि अनुमानित है। फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 107.51 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 109.53 मिलियन टन होने का अनुमान है।

इसी तरह, सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 213.88 मिलियन टन होने का अनुमान है जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन 209.14 मिलियन टन था। रोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.84 मिलियन टन होने का अनुमान है अर्थात लगभग 6.80% की वृद्धि अनुमानित है।

आलू का उत्पादन 60.22 मिलियन टन होने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन 56.18 मिलियन था। टमाटर का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 20.69 मिलियन टन की अपेक्षा वर्ष 2022-23 में 20.37 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

कुल बागवानी

2021-22
(अंतिम)

2022-23
(दूसरा अग्रिम अनुमान)

2022-23
(तीसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर में)

28.04

28.12

28.34

उत्पादन (मिलियन टन में)

347.18

351.92

355.25

*****

एसके/एसएस/एसएम



(Release ID: 1997341) Visitor Counter : 394


Read this release in: English