जल शक्ति मंत्रालय
"हरियाणा ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि कैसे केंद्र और राज्य सरकार सभी ग्रामीण घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने के लिए डबल इंजन के रूप में काम कर सकती है": राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
"हरियाणा द्वारा 2022 में अपने जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के साथ, पानी लाने की लंबे समय से चली आ रही कठिनाई केवल 3 वर्षों में समाप्त हो गई": राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर
मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने आज रेवाड़ी का दौरा किया, स्थानीय लोगों से मुलाकात की और योजना की प्रगति की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि:
29 DEC 2023 6:54PM by PIB Delhi
आज केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रघुनाथपुरा और चंदूवास गांवों में जल जीवन मिशन (जेजेएम) की प्रगति की व्यापक समीक्षा की।

पूरे दिन, मंत्री राजीव चंद्रशेखर जिला जल और स्वच्छता मिशन की देखरेख करने वाले अधिकारियों के साथ जुड़े रहे, ग्राम जल और स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की और कई निवासियों के घरों का दौरा किया। मंत्री ने हरियाणा में जेजेएम की महत्वपूर्ण सफलता पर जोर दिया, खासकर रघुनाथपुरा और चंदुवास जैसे मॉडल गांवों में जिसने सभी घरों में 100% जल कनेक्टिविटी प्रदान करके मील का पत्थर हासिल किया।

केंद्र और राज्य सरकारों के बीच प्रभावशाली सहयोग पर प्रकाश डालते हुए मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि कैसे इस सहयोग ने जीवन बदल दिया है। उन्होंने प्रभावी शासन का उदाहरण स्थापित करने के लिए हरियाणा के लोगों और अधिकारियों की सराहना की, जिसमें दिखाया गया कि कैसे केंद्र और राज्य समुदाय की भलाई के लिए डबल इंजन के रूप में मिलकर काम कर सकते हैं।
90Q5.jpeg)
मंत्री ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हर घर जल का दृष्टिकोण भारतीयों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। आज रेवाड़ी के गाँव रघुनाथपुर और चंदुवास के लोगों से मिलना और उनकी परिवर्तन कहानी के बारे में जानना अद्भुत था। 7 दशकों तक, इन गांवों में महिलाओं को अपनी घरेलू जरूरतों के लिए पानी लाने के लिए मीलों की दूरी तय करने का कठिन परिश्रम सहना पड़ा, पानी की एक बूंद के लिए हर दिन घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। हरियाणा द्वारा 2022 में अपने लक्ष्य हासिल करने के साथ, लंबे समय से चली आ रही यह कठिनाई केवल 3 वर्षों में समाप्त हो गई। महिलाएं अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताती हैं क्योंकि उन्हें निर्धारित गुणवत्ता का स्वच्छ पेयजल मिलता है। हरियाणा ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि कैसे केंद्र और राज्य सरकार केवल 3 वर्षों में सभी ग्रामीण घरों को पानी से जोड़ने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने के लिए डबल इंजन के रूप में काम कर सकती है, जो कुछ दशकों में हासिल नहीं किया जा सका।

मंत्री ने गांवों में जल कार्य प्रबंधन प्रणाली का भी निरीक्षण किया, जो कुशलतापूर्वक जल आपूर्ति की सुविधा प्रदान करती है। इन गांवों की कई महिलाओं ने दशकों से उनके समुदायों को परेशान करने वाली पानी की समस्या को हल करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार को धन्यवाद दिया।
जल जीवन मिशन ने गति और पैमाने के साथ काम करते हुए ग्रामीण नल कनेक्शन कवरेज को अगस्त 2019 में 3.23 करोड़ घरों से बढ़ाकर केवल चार वर्षों में प्रभावशाली 13 करोड़ कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप देशभर के 88.73% स्कूलों और 84.69% आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आदर्श वाक्य को अपनाते हुए, जल जीवन मिशन घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य सार्वजनिक संस्थानों में नल के माध्यम से सुरक्षित पानी पहुंचाकर, सभी को सुरक्षित और किफायती पानी उपलब्ध कराकर सतत विकास लक्ष्य 6 को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
*****
एमजी/एआर/वीएस
(रिलीज़ आईडी: 1991887)
आगंतुक पटल : 114