श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)- नवंबर 2023

प्रविष्टि तिथि: 29 DEC 2023 7:40PM by PIB Delhi

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय श्रम ब्यूरो द्वारा देश के 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन किया जाता है। यह सूचकांक 88 केंद्रों और अखिल भारतीय स्तर के लिए संकलित किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में नवंबर, 2023 महीने का सूचकांक जारी किया जा रहा है।

नवंबर 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.7 अंक बढ़कर 139.1 (एक सौ उनतालीस दशमलव एक) हो गया। एक महीने के प्रतिशत परिवर्तन के आधार पर, पिछले महीने की तुलना में इसमें 0.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि एक साल पहले इसी महीने के दौरान यह स्थिर रहा।

वर्तमान सूचकांक में दर्ज वृद्धि में सबसे अधिक योगदान खाद्य और पेय पदार्थ समूह का रहा, जिसने कुल परिवर्तन में 0.65 प्रतिशत अंक का योगदान दिया। मदों के स्तर पर, चावल, गेहूं, गेहूं का आटा, ज्वार, अरहर दाल/तूर दाल, उड़द दाल, मुर्गी के अंडे, तिल का तेल, ताजा नारियल पल्प के साथ, गाजर, ड्रम-स्टिक, फ्रेंच बीन, लहसुन, भिंडी, प्याज, टमाटर, चीनी, जीरा, पका हुआ भोजन, जर्दा/किमाम/सुरती/गुटखा, तंबाकू पत्ता, सिलाई शुल्क, रेडीमेड ट्राउजर पैंट, चमड़े के सैंडल/चप्पल/स्लिपर्स, घरेलू बिजली शुल्क, स्कूल/आईटीआई की पुस्तकें, कॉलेज की ट्यूशन और अन्य फीस आदि सूचकांक में वृद्धि के लिए सहायक रहे। हालांकि, ताजा मछली, पोल्ट्री/चिकन, सोयाबीन तेल, सूरजमुखी का तेल, सेब, केला, अंगूर, संतरा, शिमला मिर्च, फूलगोभी, हरी मिर्च, अदरक, नींबू, मटर, एलोपैथिक दवाइयां आदि ने सूचकांक में दर्ज वृद्धि को नियंत्रित किया।

केंद्र-स्तर पर तिरुनेलवेली के सूचकांक में अधिकतम 4.1 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य 3 केंद्रों में 3 से 3.9 अंक, 5 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 19 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 36 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि दर्ज की गई। इसके विपरीत, गुरुग्राम में अधिकतम 1.5 अंक की कमी दर्ज की गई, इसके बाद अहमदाबाद और कोल्लम में 1.0 अंक की कमी दर्ज की गई। अन्य केंद्रों में 18 केंद्रों 0.1 से 0.9 अंक के बीच कमी दर्ज की गई। बाकी तीन केन्द्रों का सूचकांक स्थिर रहा।

नवंबर 2023 के लिए वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति 4.98 प्रतिशत रही जबकि पिछले महीने यह 4.45 प्रतिशत थी और एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 5.41 प्रतिशत थी। इसी तरह, खाद्य-स्फीति दर पिछले महीने के 6.27 प्रतिशत की तुलना में 7.95 प्रतिशत रही जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने के दौरान यह 4.30 प्रतिशत थी।

सीपीआई-आईडब्ल्यू के आधार पर वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति (खाद्य एवं सामान्य)

अखिल भारतीय स्तर पर समूह-वार सूचकांकः अक्टूबर 2023 और नवंबर 2023

क्र. सं.

समूह

अक्टूबर 2023

नवंबर 2023

I

खाद्य एवं पेय पदार्थ

142.3

143.9

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

157.0

157.7

III

कपड़े और जूते

140.1

140.8

IV

आवास

125.7

125.7

V

ईंधन और प्रकाश

161.7

161.9

VI

विविध

135.1

135.2

 

सामान्य सूचकांक

138.4

139.1

सीपीआई-आईडब्ल्यूः समूह सूचकांक

दिसंबर 2023 महीने के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू का अगला अंक बुधवार, 31 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। यह कार्यालय की वेबसाइट www.labourbureau.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

******

एमजी/एआर/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1991685) आगंतुक पटल : 1050
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu