पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
अंटार्कटिका में मैत्री-II केंद्र का परिचालन
Posted On:
21 DEC 2023 4:09PM by PIB Delhi
भारत सरकार ने पूर्वी अंटार्कटिका में मौजूदा भारतीय अनुसंधान आधार मैत्री के पास एक नया अनुसंधान केंद्र तैयार करने का विचार बनाया है।
इस नए अनुसंधान केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव कर लिया गया है। इससे संबंधित संपर्क मार्ग के लिए प्रारंभिक स्थलाकृतिक सर्वेक्षण कार्य जारी है।
इस कार्य योजना के पूरा होने की निर्धारित समय-सीमा का विवरण इस प्रकार है:
I. मुख्य योजना का विकास, सलाहकार की नियुक्ति और रूपरेखा बनाने का कार्य: 18 महीने।
II. निविदा का मसौदा तैयार करना तथा निविदा प्रक्रिया, अनुबंध देना और उस पर हस्ताक्षर करना, सलाहकारों द्वारा कार्यस्थल का सर्वेक्षण, साइट पर सड़क की कटान एवं निर्माण कार्य पूरा करना: 18 महीने।
III. मुख्य भूमि पर पूर्वनिर्माण/खरीद, केप टाउन/अंटार्कटिका/भारतीय सीमा से मुख्य कार्यस्थल तक परिवहन तथा निर्माण कंपनी द्वारा अंटार्कटिका में कार्य पूरा करने की तैयारी में लगने वाला समय: 18 महीने।
IV. निर्माण कंपनी द्वारा अंटार्कटिका में भारतीय सीमा से मुख्य कार्यस्थल और निर्माण तक अंतिम घटकों का परिवहन: 12 महीने।
V. निर्माण कार्य पूरा होना: जनवरी 2029
भारत का मौजूदा अनुसंधान केंद्र 'मैत्री' बहुत पुराना हो चुका है। ऐसी स्थिति में नया अनुसंधान केंद्र बनाना आवश्यक हो गया है। प्रस्तावित परियोजना में अंटार्कटिका के लिए पर्यावरण प्रोटोकॉल के पालन और अंटार्कटिका में भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार की परिकल्पना की गई है।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरण रिजिजू ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
एमजी/एआर/एनके
(Release ID: 1989312)