पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

उत्तर-पूर्वी परिषद की योजनाएं

Posted On: 21 DEC 2023 2:14PM by PIB Delhi

चालू वित्तीय वर्ष (2023-24) के दौरान उत्तर पूर्व विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) के अंतर्गत 522.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि उत्तर-पूर्वी परिषद (एनईसी) के माध्यम से सड़क परियोजनाओं के लिए दी गई है। एक परियोजना की लागत 2.10 करोड़ रुपये एनईसी की योजनाओं के तहत स्वीकृत की गई हैं। विवरण अनुबंध-I में  दिया गया है। 

22.76 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं और 461.76 करोड़ रुपये छह परियोजनाओं के लिए असम में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान चयन के लिए एनईएसआईडीएस (सड़कें) के तहत की सिफारिश की गई है। इनमें से 164.93 करोड़ रुपये की लागत वाली दो परियोजनाओं की स्वीकृति चालू वित्तीय वर्ष के दौरान एनईएसआईडीएस (सड़क) के तहत पहले ही दी जा चुकी हैं।

चालू वित्तीय वर्ष में जिन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, वे प्रारंभिक चरण में हैं और इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग योजना के अनुसार किया जाएगा।

यह जानकारी उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास राज्य मंत्री श्री बी.एल.वर्मा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

अनुबंध-1

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एनईसी के तहत स्वीकृत परियोजना की सूची

क्र.सं.

राज्य

परियोजना का नाम

स्वीकृत लागत (करोड़ रुपये में)

योजना

1

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में नाखु गांव में नफरा से पर्यटन केंद्र के एकीकृत विकास तक सड़क का सुधार और पुन: संरेखण (लंबाई 10.60 किमी)।

32.32

एनईएसआईडीएस

(सड़कें)

2

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले में थोंगलेंग पीएमजीएसवाई रोड से थंगाफे तीर्थयात्रा केंद्र तक सड़क का निर्माण (लंबाई 21.0 किमी)।

59.91

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

3

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में बाना ईएसी मुख्यालय से ओल्ड सोपुंग, चिजांग काजिंग गांव पूर्वी कामेंग जिले के माध्यम से सड़क का निर्माण (लंबाई 22.0 किमी)।

64.95

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

4

असम

असम में चायगांव से उकियम तक सड़क का सुधार और चौड़ीकरण (लंबाई 22.20 किमी)।

102.69

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

5

असम

असम और मेघालय राज्य में सोनापुर से बर्नीहाट तक अंतरराज्यीय सड़क का उन्नयन (लंबाई 17.95 किमी)।

62.24

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

6

मणिपुर

आईएसटीटी के सामने लीमाखोंग नदी पर पीएससी ब्रिज (50 मीटर स्पैन) का निर्माण, जिसमें प्रस्तावित पीएससी ब्रिज (लंबाई 2.4 किमी) के लिए एप्रोच रोड और पीएचसी खुरखुल (लंबाई 1.23 किमी) के लिए प्रस्तावित ब्रिज शामिल है।

31.13

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

7

मणिपुर

मणिपुर में तडुबी को चौवाईनामेई कुनाओ और माओपुंग डुंग, सेनापति जिले से जोड़ने वाली सड़क का सुधार/उन्नयन (लंबाई 10.046 किमी)।

41.66

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

8

त्रिपुरा

त्रिपुरा में उदयपुर-काकराबन मुख्य सड़क (अस्पताल चौमुहानी) से कैंपर टीला-रामकृष्ण पारा रोड के माध्यम से तुआलमुरा तक सड़क का सुधार (लंबाई-9.35 किमी)।

33.51

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

9

त्रिपुरा

त्रिपुरा राज्य में एरारपार से अंबासा रोड तक केए रोड का सुधार (लंबाई 28.90 किमी)।

94.39

एनईएसआईडीएस (सड़कें)

10

एन.ए.

उत्तर-पूर्व के लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकियों का उन्न्यन और प्रचार के लिए आईपीआरआईटीआई से बांस प्रोसेसर (7 इकाइयों) के प्रोटोटाइप की खरीद।

2.10

एनईसी की योजनाएं

 

कुल

 

524.90

 

*****

एमजी/एआर/वीएल/एसके



(Release ID: 1989155) Visitor Counter : 183


Read this release in: English , Urdu , Manipuri