खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एनएमईटी) द्वारा 162 परियोजनाएं पूरी की गईं; 108 परियोजनाओं पर काम जारी

प्रविष्टि तिथि: 13 DEC 2023 4:12PM by PIB Delhi

नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एनएमईटी) की स्थापना क्षेत्रीय और विस्तृत खनिज अन्वेषण गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 9 सी की उपधारा (1) के अनुसरण में 14 अगस्त 2015 की राजपत्र अधिसूचना जी.एस.आर.633 (ई) के माध्यम से की गई थी।

एनएमईटी ने अपनी स्थापना के बाद से 270 खनिज अन्वेषण परियोजनाओं का वित्त पोषण किया है। इनमें से 162 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और शेष 108 परियोजनाएं पर काम जारी है। पूरी की गई परियोजनाओं और जारी परियोजनाओं का विवरण क्रमशः अनुबंध-I और अनुबंध-II में दिया गया है। पूरी हो चुकी 162 परियोजनाओं में से 11 परियोजनाओं की नीलामी संबंधित राज्य सरकारों द्वारा की जा चुकी है और 06 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। विवरण इस प्रकार हैं:

एनएमईटी द्वारा वित्तपोषित खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी

क्र.सं.

राज्य

वस्तु

ब्लॉक की संख्या

कुल  मात्रा एमटी में

राजस्व संग्रह करोड़ रुपये में

 

1

मध्य प्रदेश

चूना पत्थर

1

209.77

7310

 

2

उत्तर प्रदेश

फॉस्फोराइट

1

16.52

3193

 

3

राजस्थान

चूना पत्थर

2

321.55

29704

 

4

छत्तीसगढ़

चूना पत्थर

1

77.84

4180

 

5

कर्नाटक

चूना पत्थर

1

812.67

2666

 

6

महाराष्ट्र

मैंगनीज

2

0.283

93

 

7

ओडिशा

लोहा

3

234.15

122509

 

कुल

11

1672.783

169655

 

 

 

 

 

 

 

 

नीलाम प्रक्रिया के तहत एनएमईटी ब्लॉक

क्र.सं.

राज्य

वस्तु

ब्लॉक की संख्या

कुल  मात्रा एमटी में

 

 

1

कर्नाटक

चूना पत्थर

1

459

 

 

2

तमिलनाडु

चूना पत्थर

5

432

 

 

कुल

6

891

 

 

 

एनएमईटी को अन्वेषण एजेंसियों से प्रस्ताव प्राप्त होते हैं और प्रस्तावों को कार्यकारी समिति द्वारा मंजूरी दी जाती है, जिसकी बैठक नियमित रूप से होती है। वर्तमान में कोई भी प्रस्ताव लंबित नहीं है।

अनुलग्नक-I और अनुलग्नक-II देखने के लिए क्लिक करें

यह जानकारी आज लोकसभा में केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/एज/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1986010) आगंतुक पटल : 310
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu