पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत ने जलवायु कार्रवाई को एक सहयोगात्मक प्रक्रिया बनाने का संकल्प प्रदर्शित किया जो ‘किसी को पीछे नहीं छोड़ती’: श्री भूपेन्द्र यादव


कॉप में दिखाए गए दृढ़ संकल्प को समानता और जलवायु न्याय के सिद्धांतों, राष्ट्रीय परिस्थितियों का सम्मान करते हुए, जहां विकसित देश अपने ऐतिहासिक योगदान के आधार पर नेतृत्व कर रहे हैं, के आधार पर फलीभूत करने के साधनों के साथ भी प्रमाणित किए जाने का भारत का आग्रह है: श्री भूपेन्द्र यादव

Posted On: 13 DEC 2023 4:32PM by PIB Delhi

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि आज दुनिया दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में कॉप28 में एक हरित और स्वस्थ ग्रह की दिशा में कार्य-उन्मुख दृष्टिकोण के लिए सकारात्मक सहयोग और सौहार्द प्रदर्शित करने के लिए एक साथ आई।

दुबई में कॉप28 समापन पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपनी जी20 अध्यक्षता के माध्यम से भारत ने जलवायु कार्रवाई को एक सहयोगी प्रक्रिया बनाने का संकल्प प्रदर्शित किया जो ‘किसी को भी पीछे नहीं छोड़ती’। उन्होंने कहा कि कॉप28 में, भारत ने वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत में निहित उसी भावना को आगे बढ़ाया।

IMG_256

 

श्री यादव ने कहा कि भारत यूएई की कॉप प्रेसीडेंसी को उसकी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विचारों के मुक्त आदान-प्रदान के लिए बधाई देता है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुसार वैश्विक भलाई के लिए कार्रवाई करने के लिए पेरिस समझौते में निहित मौलिक सिद्धांतों को दोहराते हुए कॉप निर्णय दस्तावेज़ पर प्रेसीडेंसी के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।

श्री यादव ने कहा कि भारत आग्रह करता है कि कॉप में दिखाया गया दृढ़ संकल्प इसे सफल बनाने के साधनों के साथ भी प्रमाणित हो। उन्होंने कहा कि यह समानता और जलवायु न्याय के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए, जो राष्ट्रीय परिस्थितियों का सम्मान करता है और जहां विकसित देश अपने ऐतिहासिक योगदान के आधार पर नेतृत्व करते हैं।

मंत्री महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2030 के लिए निर्धारित अपने पहले एनडीसी को पहले ही हासिल कर लिया है और निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए उन्हें संशोधित किया है। उन्होंने कहा कि भारत पूरी जिम्मेदारी के साथ इस रास्ते पर चलता रहेगा और दिखाएगा कि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी एक साथ कैसे चल सकते हैं।

IMG_256

मंत्री महोदय ने इस सम्मेलन के आयोजन में प्रेसीडेंसी के प्रयासों और नेतृत्व के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कॉप थी जिसमें पहले दिन ही लॉस एंड डैमेज फंड के संचालन के संबंध में निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।

*********

 

एमजी/एमएस/केके


(Release ID: 1985994)
Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil