रक्षा मंत्रालय
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें पाठ्यक्रम का दीक्षांत समारोह आयोजित
मित्र देशों के 21 कैडेट्स को डिग्री दी गई
प्रविष्टि तिथि:
29 NOV 2023 9:15PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के हबीबुल्लाह हॉल में 29 नवंबर 2023 को एनडीए के 145वें पाठ्यक्रम का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से कुल 204 कैडेट्स को डिग्री प्रदान की गई। इसमें विज्ञान संकाय से 73, कंप्यूटर विज्ञान संकाय के 86 और कला संकाय के 45 कैडेट्स शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान मित्र देशों के 21 कैडेट्स को भी डिग्री प्रदान की गई।
इसके अलावा नौसेना और वायु सेना के 133 कैडेट्स वाले बीटेक स्ट्रीम को भी 'तीन साल का कोर्स पूरा करने' का प्रमाणपत्र दिया गया। इसके बाद उन्हें प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमी क्रमशः भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद से संबंधित क्षेत्र में एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें डिग्री प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ) सुरेश डब्ल्यू गोसावी मुख्य अतिथि थे। एनडीए के कमांडेंट वाइस एडमिरल अजय कोचर ने उनका स्वागत किया। शरत्काल सत्र-2023 की शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अपने दीक्षांत भाषण में मुख्य अतिथि ने विश्व ख्याति प्राप्त प्रमुख प्रशिक्षण अकादमियों में से एक से सफलतापूर्वक कठिन प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए पासिंग आउट कोर्स के कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने उन सभी अभिभावकों को बधाई दी और उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने बच्चों को भारतीय सशस्त्र बलों के इस प्रतिष्ठित तीनों सेना के प्रशिक्षण संस्थान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।



******
एमजी/एएम/आरकेजे/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1985305)
आगंतुक पटल : 148