श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जुलाई से सितंबर, 2023 के दौरान 7,63,687 नई महिला कर्मचारी भविष्य निधि ग्राहक नामांकित हुईं

Posted On: 11 DEC 2023 4:48PM by PIB Delhi

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अप्रैल, 2018 से (सितंबर, 2017 से आगे की अवधि के लिए) हर महीने की 20 तारीख को अपना पे रोल डेटा प्रकाशित कर रहा है, जिससे पहली बार आधार मान्य यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में शामिल होने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। मौजूदा ग्राहकों के बाहर निकलने और पहले बाहर निकलने वाले ग्राहकों के ग्राहक के रूप में फिर से जुड़ने से शुद्ध पेरोल पर पहुंचने की सूचना है। सितंबर, 2023 महीने के लिए नवीनतम प्रकाशित पेरोल (20 नवंबर, 2023 को) के अनुसार, अंतिम तिमाही (जुलाई, 2023 के वेतन माह से लेकर) के महीनों के लिए नए कर्मचारी भविष्य निधि ग्राहकों के नामांकन का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण सितंबर, 2023) अनुलग्नक में हैं। पिछली तिमाही के दौरान नामांकित नई महिला कर्मचारी भविष्य निधि ग्राहकों की संचयी संख्या 7,63,687 है। नवीनतम पेरोल रिपोर्ट के अनुसार, नए कर्मचारी भविष्य निधि ग्राहकों की अधिक संख्या विशेषज्ञ सेवाओं (38 प्रतिशत), व्यापार-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, भवन और निर्माण उद्योग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सामान्य इंजीनियरिंग उत्पादों, इंजीनियर्स-इंजीनियरिंग ठेकेदारों के साथ जुड़े प्रतिष्ठानों में नामांकित हुई है।

नोट: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा प्रकाशित सकाल पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि कर्मचारियों के रिकॉर्ड को अपडेट करना एक सतत प्रक्रिया है और अगले महीने में यह अपडेट हो जाता है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा कार्यान्वित की जा रही अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (एबीवीकेवाई) के अंतर्गत, पात्रता शर्तों के अधीन बेरोजगारी लाभ का भुगतान उन बीमित श्रमिकों को किया जाता है जो अपनी नौकरी खो देते हैं। अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत बेरोजगारी लाभ को औसत दैनिक कमाई के 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है, जो 90 दिनों तक देय है, साथ ही बीमित श्रमिकों के लिए लाभ का दावा करने के लिए पात्रता शर्तों में छूट दी गई है।

अनुलग्नक

क्रम संख्या

राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश

पिछली तिमाही (जुलाई, 2023 से सितंबर, 2023) के दौरान नामांकित नए कर्मचारी भविष्य निधि ग्राहकों की संचयी संख्या

 

 

1

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

469

 

2

आंध्र प्रदेश

65484

 

3

अरुणाचल प्रदेश

788

 

4

असम

17372

 

5

बिहार

30856

 

6

चंडीगढ़

29995

 

7

छत्तीसगढ़

29137

 

8

दिल्ली

201421

 

9

गोआ

11928

 

10

गुजरात

227660

 

11

हरियाणा

201380

 

12

हिमाचल प्रदेश

20730

 

13

जम्मू-कश्मीर

9067

 

14

झारखंड

25757

 

15

कर्नाटक

325430

 

16

केरल

49852

 

17

लद्दाख

79

 

18

मध्य प्रदेश

73295

 

19

महाराष्ट्र

574391

 

20

मणिपुर

540

 

21

मेघालय

1202

 

22

मिज़ोरम

114

 

23

नागालैंड

387

 

24

ओड़ीशा

42672

 

25

पंजाब

35785

 

26

राजस्थान

105264

 

27

तमिलनाडु

325689

 

28

तेलंगाना

200347

 

29

त्रिपुरा

1002

 

30

उत्तर प्रदेश

160162

 

31

उत्तराखंड

40045

 

32

पश्चिम बंगाल

117536

 

 

कुल योग

2925836

 

 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

एमजी/एआर/आरपी/एमकेएस


(Release ID: 1985147)
Read this release in: English , Urdu