पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जैव-ईंधन का सम्मिश्रण

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2023 3:48PM by PIB Delhi

सरकार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के अंतर्गत देश में पेट्रोल में इथेनॉल के औसत 10 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित समय से पांच महीने पूर्व ही हासिल कर लिया है। पेट्रोल में इथेनॉल के दस प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य नवंबर 2022 तक प्राप्त किया जाना था, लेकिन इसे पांच महीने पूर्व जून 2022 में ही हासिल कर लिया गया। यह जानकारी आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली में एक लिखित उत्तर में दी।

सरकार ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत पेट्रोल में इथेनॉल के 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया है। "भारत में इथेनॉल मिश्रण 2020-25 के लिए रोडमैप" के अनुसार, इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2025-26 में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की अनुमानित आवश्यकता लगभग 1016 करोड़ लीटर है और पेट्रोल की इस मात्रा को इथेनॉल द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। रोडमैप के अनुसार, एक सफल ई20 कार्यक्रम देश को प्रति वर्ष लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) बचा सकता है। ई20 पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण के अनुपात को दर्शाता है अर्थात 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिश्रण ई20 कहलाता है।

ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस (जीबीए) की स्थापना का उद्देश्य प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना और जैव ईंधन की क्षमता को साकार करना है। गठबंधन का उद्देश्य क्षमता निर्माण अभ्यास, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए तकनीकी सहायता और नीति पाठ-साझाकरण, प्रौद्योगिकी प्रगति को बढ़ावा देने, हितधारकों के व्यापक स्पेक्ट्रम की भागीदारी के माध्यम से स्थायी जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ाने के माध्यम से जैव ईंधन के वैश्विक उत्थान में तेजी लाने का है। इसके अतिरिक्त जैव ईंधन अपनाने और व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों, कोड, स्थिरता सिद्धांतों को लागू करने की सुविधा प्रदान करना है। गठबंधन विशेषज्ञ केंद्र के रूप में भी काम करेगा। ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस की इन गतिविधियों से आने वाले वर्षों में वैश्विक जैव ईंधन बाजार में वृद्धि होने की उम्मीद है।

***

एमजी/एआर/वीएल/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1985035) आगंतुक पटल : 559
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu