पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
मंत्रालय व्यापार के लिए बाजार अनुकूल वातावरण बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है: श्री सर्बानंद सोनोवाल
Posted On:
08 DEC 2023 3:43PM by PIB Delhi
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय व्यापार के लिए बाजार अनुकूल वातावरण बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। पत्तन अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हैं। पत्तन पीपीपी मॉडल को अपना रहे हैं, जिसमें टर्मिनलों/घाटों का परिचालन वैसे निजी संचालक करते हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल/घाट के परिचालन का अनुभव है। ये रियायतग्राही (कंसेसियनार) शिपिंग लाइनों के माध्यम से भीतरी क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के बीच व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार के लिए समग्र विकास योजना के तहत पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय को ग्रेट निकोबार द्वीप समूह स्थित गैलाथिया खाड़ी में एक अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट (पोतांतरण) केंद्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रमुख पत्तनों पर यातायात को संभालने का विवरण निम्नलिखित है:-
साल
|
यातायात (मिलियन टन में)
|
2022-23
|
795
|
2021-22
|
720.05
|
2020-21
|
672.68
|
मंत्रालय ने सागर सेतु- राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) के तहत पत्तन स्वास्थ्य संगठन (पीएचओ) मॉड्यूल को शुरू किया है। अब पीएचओ का उपयोग इस मॉड्यूल के माध्यम से पत्तनों में प्रवेश करने या निकासी के लिए पोतों को ऑनलाइन अनुमति देने के लिए किया जाएगा, जो पारदर्शिता, दक्षता और व्यापार करने में सुगमता (ईओडीबी) प्रदान करेगा।
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज
लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी है।
*****
एमजी/एआर/एचकेपी
(Release ID: 1984199)