पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

पीएम-डिवाइन योजना के तहत परियोजनाएं

Posted On: 07 DEC 2023 5:01PM by PIB Delhi

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) की घोषणा केंद्रीय बजट 2022-23 में 100% केंद्रीय वित्त पोषण के साथ एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में की गई और इस योजना को 12 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2022-23 से 2025-26 तक 4 साल की अवधि (15वें वित्त आयोग की अवधि के शेष वर्ष) के लिए 6,600 करोड़ रुपये का कुल योजना परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया है।

पीएम-डिवाइन योजना का लक्ष्य राज्यों की जरूरतों के आधार पर बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास परियोजनाओं को वित्त पोषित करके उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र का तेज और समग्र विकास करना है। पीएम-डिवाइन योजना के उद्देश्य हैं: (i) पीएम गतिशक्ति की भावना के अनुरूप बुनियादी ढांचे को वित्त पोषित करना; (ii) एनईआर की जरूरतों के आधार पर सामाजिक विकास परियोजनाओं का समर्थन करना; (iii) युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधियों को सक्षम बनाना; और (iv) विभिन्न क्षेत्रों में विकास संबंधी अंतरालों को भरना।

योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं को 2025-26 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

यह जानकारी केंद्रीय उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/पीएस/एसएस



(Release ID: 1983820) Visitor Counter : 345


Read this release in: English , Urdu , Assamese