जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वीबीएसवाई ग्रामीण में 8वें दिन 8 गांवों को शामिल किया गया

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2023 5:24PM by PIB Delhi

ग्रामीण नागालैंड में चल रहे विकासित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) अभियान में दीमापुर, तुएनसांग और मोकोकचुंग के आठ गांवों को शामिल किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20231122-WA00171GAF.jpg

दीमापुर के जानी गांव में, वीबीएसवाई अभियान के भाग के रूप में, नेहरू युवा केंद्र, दीमापुर ने जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह अभियान दिफूपर बी, इकिशे गांव और दोशेहे गांव में भी चलाया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20231122-WA0019FVD2.jpg

स्वास्थ्य शिविर, आधार प्रमाणीकरण, उज्ज्वला योजना और बैंकिंग सेवाओं का पंजीकरण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा सफलता की कहानियों का वर्णन और ड्रोन प्रदर्शन इस अभियान के मुख्य आकर्षण में शामिल थे।

तुएनसांग जिले के अंतर्गत चारे ब्लॉक के लिए वीबीएसवाई कार्यक्रमों का पहला दिन आज त्सारू गांव और चुंगलियम्टी गांव में शुरू हुआ। ईएसी किहोमोंग, बीडीओ सह बीएमएम बी वाखू जूरलिम कोन्याक, नोडल अधिकारी बीबीएफसीएल आइचेंग के साथ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए। वीबीएसवाई कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक और आम जनता सहित दोनों के गांवों के प्रधान इकट्ठा हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20231122-WA00238QE7.jpg

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों द्वारा वीबीएसवाई के संक्षिप्त परिचय के साथ हुई, जिसके बाद ईएसी किहोमोंग द्वारा 'हमारा संकल्प विकसित भारत' शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान गांवों के एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने एक विशेष गीत और लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20231122-WA0021MA6L.jpg

कृषि के क्षेत्र में उपयोग के लिए ड्रोन का प्रदर्शन के साथ-साथ ग्रामीणों का मनोरंजन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन ईएसी और बीडीओ द्वारा सफल लाभार्थियों के सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम के बाद लोगों को वहीं पर मेडिकल चेकअप, उज्ज्वला पंजीकरण सेवा और मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर आधारित बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20231122-WA0019BHBE.jpg

मोकोकचुंग जिले में ओंगपांगकोंग (उत्तर) के कुब्जा गांव और एओ सेत्सु गांव में आयोजित कार्यक्रमों में अच्छी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रमों में इसी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

******

एमजी/एआर/एके/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1983448) आगंतुक पटल : 119
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu