सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधाएं
Posted On:
06 DEC 2023 5:47PM by PIB Delhi
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय "एससी और ओबीसी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना" योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को मुफ्त कोचिंग सुविधा प्रदान कर रहा है। जहां तक अनुसूचित जनजातियों (एसटी) का सवाल है, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा यह सूचित किया गया है कि जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई योजना कार्यान्वित नहीं की जा रही है।
वर्ष 2023-24 से यह योजना डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) द्वारा वर्तमान में सूचीबद्ध 15 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थापित डॉ. अंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस (डीएसीई) के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विश्वविद्यालय सहित इन विश्वविद्यालयों की सूची अनुलग्नक में दी गई है।
अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नि:शुल्क कोचिंग योजना एक केंद्रीय योजना है, इसलिए राज्यों को कोई धनराशि आवंटित नहीं की जाती है।
यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ए. नारायणस्वामी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
अनुलग्नक
क्रम संख्या सूचीबद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम राज्य
1. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद उत्तर प्रदेश
2. मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल मणिपुर
3 तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय, तिरुवरूर तमिलनाडु
4. नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग मेघालय
5. हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश
6. केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय, कासरगोड केरल
7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी उत्तर प्रदेश
8. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ हरियाणा
9. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा पंजाब
10. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर राजस्थान
11. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र
12. गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, गांधीनगर गुजरात
13. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश
14. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश
15. एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर उत्तराखंड
***
एमजी/एआर/एकेपी/एसके
(Release ID: 1983295)
Visitor Counter : 461