सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ओबीसी सूची में पिछड़ी जातियों का समावेश

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2023 5:45PM by PIB Delhi

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने सिस्ताकरणम, कलिंग वैश्य, सोंडी और अरावा जातियों को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने के लिए अपनी सिफारिशें भेज दी हैं। ओबीसी की केंद्रीय सूची में नई जातियों को शामिल करना संविधान के अनुच्छेद 342ए के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है।

यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/एकेपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1983287) आगंतुक पटल : 467
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu