सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य वंचित लोगों तक पहुंचना है: केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक

Posted On: 21 NOV 2023 5:50PM by PIB Delhi

त्रिपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा ने उल्लेखनीय गति प्राप्त कर ली है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग लोग जानने के लिए विशेष उत्साह दिखा रहे हैं। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

यात्रा के सातवें दिन, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक धलाई जिले के अंबासा ब्लॉक के बलराम गांव में उपस्थित रही।

अभियान का उद्देश्य 2047 तक एक विकसित भारत का निर्माण करना है। एक मोबाइल आईईसी वैन और विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारी विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता को बढावा देने और उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए मौजूद रहे।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक ने उपस्थित लाभार्थियों को केंद्र सरकार की विभिन्न सुविधाएं प्रदान की। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन पाकर खुश हुईं महिलाओं और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया गया, जो लंबे समय से इस लाभ से वंचित थे। प्रधानमंत्री मातृबंदन योजना के भाग के रूप में, केंद्रीय मंत्री ने गर्भवती माताओं को मिठाई खिलाई। इसके अतिरिक्त, छोटे बच्चों के लिए भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और सुश्री भौमिक ने बच्चों को भोजन खिलाकर कार्यक्रम का जश्न मनाया। ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

बलराम ग्राम समिति के निवासी प्रबीर देबनाथ को केंद्र सरकार की एक लोकप्रिय और जन-उन्मुख परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक घर मिला। सुश्री भौमिक ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। स्वाभाविक रूप से, प्रबीर देबनाथ का परिवार नया घर पाकर बहुत खुश है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा त्रिपुरा के हाशिए पर रहने वाले लोगों को लगभग 4 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत घर प्रदान किए गए हैं, जो पक्के घर में रहने का सपना देखते थे। प्रबीर देबनाथ को अपने परिवार का समर्थन करने के लिए शौचालय और पालतू जानवर भी प्राप्त हुए।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा धलाई जिले के सभाधिपति अनादि सरकार, धलाई जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बिस्वजीत पाल और अन्य उपस्थित हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने गांव के कई घरों का दौरा किया और क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री भौमिक ने कहा कि 2 लाख 70 हजार गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उन योजनाओं का लाभ प्रदान करना है जो विभिन्न कारणों से लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले में आधिकारिक रूप से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत की थी।

****

एमजी/एआर/एके/डीके


(Release ID: 1982472) Visitor Counter : 182
Read this release in: English , Urdu , Bengali-TR