संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

युवा संसद प्रतियोगिता

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2023 5:47PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय देश भर के विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, ब्यौरा निम्नलिखित है:-

  1. शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के तहत आने वाले विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताएं।
  2. केन्द्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता।
  3. जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता

योजनाओं के अनुसार, प्रत्येक प्रतियोगिता संबंधित मूल शैक्षिक संगठनों यानी शिक्षा निदेशालय, एनसीटी दिल्ली सरकार और शिक्षा विभाग, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति द्वारा नामांकित स्कूलों के बीच आयोजित की जाती है। ये नामांकन राज्यवार नहीं होता बल्कि मूल शैक्षिक संगठनों द्वारा विद्यालयों की संगठनात्मक संरचनाओं के अनुसार नामांकित किया जाता है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान भाग लेने वाले स्कूलों का विवरण इस प्रकार है:-

 

क्रं. सं.

वर्ष

भाग लेने वाले संस्थानों की संख्या

 

 

दिल्ली के स्कूल

केन्द्रीय विद्यालय

जवाहर नवोदय

1

2018-19

33

125

64

2

2019-20

31

125

64

3

2020-21

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं किया गया

4

2021-22

5

2022-23

39

150

80

 

पिछले पांच वर्षों के दौरान स्कूलों में युवा संसद प्रतियोगिताओं के आयोजन में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा खर्च की गई धनराशि का विवरण इस प्रकार है:-

क्र.सं.

वित्तीय वर्ष

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा व्यय की गई निधि (रुपये में)

1.

2018-19

26,43,150/-

2.

2019-20

35,69,837/-

3.

2020-21

6,78,086/-

4.

2021-22

40,000/-

5.

2022-23

3,84,557/-

 

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन लोकतंत्र की जड़ों को सुदृढ़ करने, अनुशासन की आदतें विकसित करने और दूसरों के विचारों के प्रति सहिष्णुता का भाव जागरुक करने के उद्देश्य से किया जाता है।

यह जानकारी विदेश मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री वी मुरलीधरन ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

 

***

एमजी/एआर/आरपी/वीएल/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1982464) आगंतुक पटल : 353
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu