राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 7 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर

Posted On: 06 NOV 2023 7:00PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 7 से 9 नवंबर, 2023 तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 7 नवंबर को पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम राष्ट्रपति उत्तराखंड के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति 8 नवंबर को श्रीनगर (गढ़वाल) में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 9 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी।

*******

एमजी/एआर/आरपी/डीवी


(Release ID: 1981235)
Read this release in: English , Urdu