पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शास्त्रीय संगीत की हमारी समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने के लिए 10 से 12 दिसंबर, 2023 तक विजयवाड़ा में कृष्णावेणी संगीत नीरजनम का आयोजन किया जा रहा है।


प्रीक्वल संगीत कार्यक्रमों का आयोजन 27 नवंबर को बोबिली, राजमुंदरी, लेपाक्षी, मोव्वा, नेल्लोर और कुरनूल सहित छह स्थानों पर किया जा रहा हैं।

Posted On: 25 NOV 2023 9:19PM by PIB Delhi

भारत प्राचीन काल से ही समृद्ध मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का वास-स्थान रहा है। हमारी विरासत का उत्सव मनाने के लिए, कार्तिक के शुभ माह में कृष्णा नदी के तट पर विजयवाड़ा में अपनी तरह का प्रथम उत्सव आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश सरकार और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से 10 से 12 दिसंबर, 2023 तक कृष्णावेणी संगीत नीरजनम का आयोजन किया जा रहा है। इस संगीत समारोह का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाना और हरिकथा व नाम संकीर्तन परंपराओं पर ध्यान केंद्रित करने में सहयोग करना है।

यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम प्रख्यात कलाकारों को एक साथ लाएगा और आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों के संगीत महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों की सक्रिय भागीदारी का साक्ष्य बनेगा। इस महोत्सव की विशेषताएं क्षेत्रीय व्यंजन, स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा की प्रदर्शनी भी होंगी। इस महोत्सव का उद्देश्य आध्यात्मिक, विरासत और पर्यावरण, उद्देश्यों सहित क्षेत्र के अप्रत्यक्ष रत्नों को  प्रोत्साहित करना भी है।

मुख्य कार्यक्रम की पूर्व भूमिका के रूप में, 27 नवंबर, 2023 को छह स्थानों पर संगीत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें बोबिली, राजमुंदरी, लेपाक्षी, मोव्वा, नेल्लोर और कुरनूल शामिल हैं। प्रीक्वल कार्यक्रमों में डॉ. भामिदिपति कनक दुर्गा प्रसाद, डॉ. मंदा अनंत कृष्णा, विदवान विनय सर्वा, विदवान श्री मल्लादी सुरीबाबू, श्रीमती के. गायत्री और डॉ. कोथापल्ली वंदना सहित देश के प्रमुख संगीतकारों की प्रस्तुतियां शामिल हैं।

प्रीक्वल कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है:

स्थान

 

समय

कलाकार

बोबिली: 

शाम 5 से 6:30 बजे तक

डॉ. भामिदिपति कनक दुर्गा प्रसाद और समूह द्वारा वीणा कॉन्सर्ट 

राजमुंदरी: अनम कलाशेत्रम 

शाम 5 से 6:30 बजे तक

डॉ. मंदा अनंत कृष्णा और समूह द्वारा बांसुरी कॉन्सर्ट

लेपाक्षी: नंदी प्रतिमा, वीरभद्रस्वामी मंदिर के निकट

शाम 4 से 5:30 बजे तक 

विद्वान विनय सर्वा और समूह

 

मोव्वा: वेणुगोपाल स्वामी मंदिर

शाम 5 से 6:30 बजे तक

विदवान श्री मल्लाडी सूरीबाबू और समूह द्वारा कर्नाटक गायन कॉन्सर्ट 

नेल्लोर: श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

शाम 4:30 से 6 बजे तक

श्रीमती के. गायत्री एवं समूह और समूह द्वारा कर्नाटक गायन कॉन्सर्ट 

कुरनूल: सरकारी संगीत महाविद्यालय

शाम 5 से 6:30 बजे तक 

डॉ. कोथापल्ली वंदना और समूह द्वारा कर्नाटक गायन कॉन्सर्ट

 

 

 

 

दिसंबर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का विवरण बाद में साझा किया जाएगा। 

 

****

एमजी/एआर/पीकेए/एनके

 


(Release ID: 1979921) Visitor Counter : 243


Read this release in: English , Urdu