वित्‍त मंत्रालय

डीएफएस और उसके सहयोगी संगठनों ने विशेष अभियान 3.0 के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल किए


26,958 स्वच्छता अभियान चलाए/ स्थलों/ कार्यालयों की सफाई की गई और 7,04,990 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई, स्क्रैप निपटान से 3,08,86,053 रुपये की राजस्व आय अर्जित की गई

8,031 जन शिकायतों का निस्तारण हुआ

2,071 जन शिकायत अपीलों का निस्तारण हुआ

Posted On: 07 NOV 2023 8:37PM by PIB Delhi

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय ने लंबित मामलों के समाधान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 3.0 के लक्ष्य ज्यादातर मानदंडों पर सफलतापूर्वक हासिल कर लिए हैं। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ था और 31 अक्टूबर, 2023 को इसका समापन हो गया।

डीएफएस, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों और नाबार्ड, सिडबी, एक्जिम बैंक, एनएचबी, आईआईएफसीएल जैसे अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों आदि सभी संगठनों ने विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभियान के उद्देश्यों को निर्धारित करने के लिए, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने डीएफएस का दौरा किया और विशेष अभियान 3.0 के रोडमैप को अंतिम रूप दिया, जिसका डीएफएस और वित्तीय संस्थान ग्राहकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पालन करने जा रहे हैं। डीएफएस और उसके संगठनों के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास करने के लिए जागरूक किया गया। डीएफएस सचिव ने अभियान के तहत सभी अधिकारियों और संगठनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें कीं।

डीएफएस और उसके संगठनों के मुख्य काम और उपलब्धियां

1. स्वच्छता अभियान/ स्थल/ कार्यालयों की सफाई: 26,958

2. जगह खाली कराई गई: 7,04,990 वर्ग फुट

3. स्क्रैप निपटान से अर्जित राजस्व: 3,08,86,053 रुपये

4. लोक शिकायतों का निपटान: 8,031

5. लोक शिकायत अपीलों का निपटान: 2,071

 

12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने पेंशन शिकायत सप्ताह का आयोजन किया। शिविरों में, पंजीकृत और निपटाई गई शिकायतों के अलावा, पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने और डोर स्टेप बैंकिंग सुविधाओं के बारे में भी शिक्षित किया गया। देश भर में 12,182 से अधिक शाखाओं में लगभग 1.65 लाख पेंशनधारकों से संपर्क किया गया।

डीएफएस में, 9,548 फाइलों की समीक्षा की गई और छंटनी के लिए चिह्नित की गई 3,658 फाइलों को हटा दिया गया। अभियान के दौरान समीक्षा के लिए चिह्नित की गई सभी 7,726 ई-फ़ाइलों की समीक्षा की गई और इनमें से 3,005 ई-फ़ाइलें बंद कर दी गईं। अभियान अवधि के दौरान लंबित सभी एमपी संदर्भों, आईएमसी संदर्भों और राज्य सरकार संदर्भों का निपटारा कर दिया गया।

डीएफएस ने अपने सभी संगठनों को ग्राहक इंटरफेस को बढ़ाने और नागरिक केंद्रित पहलों को बढ़ावा देने के लिए एक अवसर के रूप में उपयोग के लिए विशेष अभियान 3.0 को संवेदनशील बनाया है। वित्तीय सेवा क्षेत्र में होने के कारण डीएफएस से जुड़े संगठनों को वित्तीय साक्षरता अभियान, बैंक खातों में नामांकन का पंजीकरण/ अपडेट कराने, निष्क्रिय खातों को सक्रिय करना, लॉकर समझौतों का नवीनीकरण, लंबित दावों का निपटान आदि गतिविधियां करने के लिए अवगत कराया गया था। इन मापदंडों पर अभियान इस प्रकार आगे बढ़ा:

1. वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन: देश भर में 640 स्थानों पर

2. सक्रिय कराए गए निष्क्रिय खातों की संख्या- 18.01 लाख

3. नामांकन अपडेट किए गए खातों की संख्या: 11.73 लाख

4. नवीनीकृत लॉकर अनुबंधों की संख्या- 3.11 लाख

5. अभियान के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों ने मोटर थर्ड पार्टी से जुड़े 368.47 करोड़ रुपये के 73,254 दावों का निपटान किया गया।

6. भारतीय जीवन बीमा निगम ने 31,695 लावारिस पॉलिसियों का निपटान किया गया और 1.41 करोड़ से अधिक लैप्स पॉलिसियों का नवीनीकरण किया गया।

 

   

     

 

  

 

    

 

ग्राहकों और कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए, कुछ बैंकों ने स्वतंत्रता से पहले के दौर में शुरू हुए अपने सफर से जुड़े कुछ वीडियो जारी किए हैं।

संगठनों द्वारा की गई सभी गतिविधियां नियमित रूप से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट की गईं। अभियान के दौरान 1,100 से अधिक पोस्ट किए गए। इस पहल के तहत, संगठनों के ग्राहकों, स्टाफ सदस्यों, वरिष्ठ प्रबंधन और संगठनों के प्रमुखों ने अभियान के दौरान किए गए अच्छे कार्यों के बारे में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बात की।

प्रशंसा से जुड़े विभिन्न वीडियो के लिंक इस प्रकार है:

 

लिंक

संगठन

https://twitter.com/i/status/1708468457027829903

एमडी और सीईओ, बैंक ऑफ बड़ौदा

https://twitter.com/MyIndianBank/status/1719359762918477926

एमडी और सीईओ, इंडियन बैंक

https://twitter.com/IOBIndia/status/1719677328429621677

एमडी और सीईओ, इंडियन ओवरसीज बैंक

https://twitter.com/LICIndiaForever/status/1717924108535804236

चेयरपर्सन, एलआईसी

https://twitter.com/oiclinsurance/status/1713080075028148479

एमडी (फिट इंडिया रन), ओरिएंटल इंश्योरेंस

https://twitter.com/NABARDOnline/status/1719340002486935898

चेयरमैन, नाबार्ड 

https://twitter.com/sidbiofficial/status/1719318798853943547

चेयरमैन, सिडबी

https://twitter.com/NhbIndia/status/1716421937306747362

एमडी, एनएचबी

https://twitter.com/sidbiofficial/status/1718871448654434696

सीजीएम, सिडबी 

https://twitter.com/PSBIndOfficial/status/1716398788640956851

स्टाफ, पंजाब एंड सिंध बैंक

https://twitter.com/sidbiofficial/status/1716314865978216728

स्टाफ, सिडबी 

https://twitter.com/i/status/1712830132778410130

ग्राहक, बैंक ऑफ बड़ौदा

https://twitter.com/canarabank/status/1715624071902224789

ग्राहक, केनरा बैंक

https://twitter.com/MyIndianBank/status/1715989850804125813

ग्राहक, इंडियन बैंक 

https://twitter.com/IOBIndia/status/1714965512310989274

पेंशनभोगी की प्रशंसा, इंडियन ओवरसीज बैंक 

https://twitter.com/PSBIndOfficial/status/1718984798562394436

ग्राहक, पंजाब एंड सिंध बैंक

https://twitter.com/UCOBankOfficial/status/1719335476635857322

ग्राहक, यूको बैंक

https://twitter.com/IFCI_LTD/status/1719598824891531530

ग्राहक, आईएफसीआई 

https://twitter.com/PSBIndOfficial/status/1719310893497151585

विशेष अभियान 3.0 पर वीडियो- पंजाब एंड सिंध बैंक

https://twitter.com/oiclinsurance/status/1719705588610076772

स्वच्छता रन- ओरिएंट इंश्योरेंस

 

****

एमजी/एमएस/एमपी



(Release ID: 1975777) Visitor Counter : 74


Read this release in: English , Urdu