श्रम और रोजगार मंत्रालय

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 सम्पन्न होने पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं

Posted On: 07 NOV 2023 6:23PM by PIB Delhi

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 3.0 के तहत विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अभियान में मंत्रालय के देश भर में फैले संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अभियान ने प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं।

 

उल्लेखनीय उपलब्धियां:

i) लंबित मामलों का प्रभावी तरीके से निपटारा: अभियान के तहत, मंत्रालय ने अपने संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों के साथ मिलकर निम्नलिखित लंबित मामलों के बैकलॉग को काफी कम कर दिया है।

• सांसदों के 139 संदर्भों में से 102 का निपटारा कर दिया है।

• 12 संसदीय आश्वासनों में से 5 को मंजूरी दे दी गई है।

• राज्य सरकार के लक्षित 37 संदर्भों के सापेक्ष 64 का निपटारा किया गया जोकि 172.97 प्रतिशत है।।

• लक्षित 45,284 लोक शिकायतों के सापेक्ष 63,364 का निपटारा किया गया जोकि 139.93 प्रतिशत है।

• लक्षित 288 पीएमओ संदर्भों के सापेक्ष 466 को मंजूरी दे दी गई है जोकि 161.81 प्रतिशत है।

• लक्षित 3092 लोक शिकायत अपीलों के सापेक्ष 3,818 का निपटारा किया गया जोकि 123.48 प्रतिशत है।

• कामकाज के सुचारु संचालन के लिए नियमों को आसान बनाने के आधार पर लक्षित 2 नियमों/प्रक्रियाओं के सापेक्ष 5 नियम/प्रक्रिया को आसान बनाया गया है जो कि 250 प्रतिशत है।

ii) स्थान का कुशल उपयोग: लक्षित 1,75,580 वर्ग फुट कार्यालय और आउटडोर के सापेक्ष लगभग 3,00,000 वर्ग फुट का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण किया गया और उसे अधिक सुखद और उत्पादक कार्य परिवेश में परिवर्तित किया है जिसका प्रतिशत 172.30 है।

iii) फ़ाइल प्रबंधन: मंत्रालय ने अपने संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों के साथ फाइलों की समीक्षा में शत-प्रतिशत लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है और 2,27,354 फाइलों को सफलतापूर्वक हटा दिया है। इसके अलावा, 14,610 ई-फाइलों की समीक्षा की गई और इनमें से 4,330 ई-फाइलें विशेष अभियान 3.0 के तहत बंद कर दी गईं।

iv) राजस्व सृजन: स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्रियों के निपटान से 51,68,091 रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है।

v) सोशल मीडिया सहभागिता: मंत्रालय अपने संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों के साथ मंत्रालय के प्रयासों और प्रगति को व्यापक रूप से प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा है।

vi) स्वच्छता: बेहतर कार्य परिवेश प्रदान करने के लिए लक्षित 1,618 साइटों के मुकाबले 2,254 साइटों पर सफाई अभियान चलाया गया है और कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के लिए कार्यस्थल को अधिक दक्ष बनाने और बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया।

2. अभियान गतिविधियों और प्रगति की मंत्रालय में उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की गई तथा मंत्रालय में उच्चतम स्तर के अधिकारियों द्वारा इस बावत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

3. इस अभियान के दौरान उत्तम तरीकों को भी अपनाया गया। कुछ सर्वोत्तम तरीकों पर एक नजर:

क) दत्तोपंत ठेंगड़ी नेशनल बोर्ड फॉर वर्कर्स एजुकेशन एंड डेवलपमेंट के तहत 50 से अधिक केंद्रों पर जागरूकता सृजन/लोगों को एकजुट करना/प्रतिज्ञा संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई।

बी) ईएसआईसी अस्पताल पीन्या: मोटे अनाज के प्रकार और दैनिक आहार में उनके उपयोग के बारे में ओपीडी में आने वाले बाह्य रोगियों और आहार चिकित्सा के लिए संदर्भित आंतरिक रोगियों को पोषण शिक्षा प्रदान की जा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को नियमित रूप से मोटा अनाज आधारित नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाता है।

सी) ईएसआईसी अस्पताल, बिबवेवाड़ी, पुणे, महाराष्ट्र: बायोमेडिकल अपशिष्ट अस्थायी भंडारण: सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के तहत बीएमडब्ल्यू के अस्थायी भंडारण के लिए अलग भंडारण सुविधा बनाई गई।

*******

एमजी/एआर/पीएस/एसके



(Release ID: 1975493) Visitor Counter : 285


Read this release in: English , Urdu