विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में विशेष अभियान 3.0

Posted On: 06 NOV 2023 6:53PM by PIB Delhi

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने अपनी सचिव डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वी के सक्रिय मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 का सफलतापूर्वक संचालन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2023 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) मुख्यालय, अनुसंधान भवन, नई दिल्ली में 'श्रमदान' के साथ केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा शुरू किया गया था। 2 अक्टूबर, 2023 को डीएसआईआर (मख्यालय) और उसके सार्वजानिक क्षेत्र के  उपक्रमों (सीपीएसई) अर्थात सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) के साथ ही देश भर में सीएसआईआर की सभी 37 प्रयोगशालाओं में 'श्रमदान' का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। अभियान की शुरुआत में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा क्रांतिकारी "रीसाइक्लिंग ऑन व्हील्स स्मार्ट- ईआर प्रोजेक्ट" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह परियोजना स्मार्ट वाहनों का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक कचरे को इकट्ठा करने और उसके पुनःप्रसंस्करण (रीसाइक्लिंग) करने की एक अनोखी पहल है।

WhatsApp Image 2023-11-03 at 11.12.58 AM.jpeg WhatsApp Image 2023-11-03 at 11.12.58 AM (4).jpeg

WhatsApp Image 2023-11-03 at 11.12.58 AM (1).jpeg WhatsApp Image 2023-11-03 at 11.12.58 AM (6).jpeg

2. विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत 2 अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 की अवधि में सचिव, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के सक्रिय नेतृत्व और संयुक्त सचिव, डीएसआईआर जो कि इस विशेष अभियान 3.0 के नोडल अधिकारी भी हैं, की कड़ी निगरानी में यह अभियान कुल मिलाकर बहुत सफल रहा। लंबित मामलों को कम करने तथा कार्यालय परिसर में और उसके आसपास समग्र स्वच्छता बढ़ाने और कार्य वातावरण में सुधार करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

3. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने क्रमशः सांसद (एमपी) संदर्भ, प्रधानमन्त्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भ, सार्वजनिक शिकायत एवं रिकॉर्ड प्रबंधन के लंबित मामलों के निपटान का 100 प्रतिशत लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। यह बहुत संतोष की बात है कि पूरे अभियान अवधि के लिए निर्धारित कुछ मापदंडों के संबंध में लक्ष्य शुरुआती सप्ताहों  में ही प्राप्त कर लिए गए थे और अभियान के दौरान उन्हें ऊपर की ओर संशोधित किया गया था।

WhatsApp Image 2023-11-03 at 5.33.19 PM.jpeg WhatsApp Image 2023-11-03 at 5.32.06 PM.jpeg

WhatsApp Image 2023-10-30 at 5.26.21 PM.jpeg WhatsApp Image 2023-11-06 at 4.57.50 PM.jpeg

अभियान के एक भाग के रूप में 10,646 भौतिक फाइलों की समीक्षा के साथ ही 1882 भौतिक फाइलों की निराई (वीडिंग) की गई और 56 स्वच्छता अभियान चलाए गए। कचरे (स्क्रैप) के  निपटान से कुल 18,610/- रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ और कुल 1590 वर्ग फीट क्षेत्रफल में  स्क्रैप निपटान और फाइलों को हटाकर कई फीट का स्थान खाली कराया गया। डीएसआईआर और उसके संगठनों ने विशेष अभियान 3.0 के दौरान 37 ट्वीट और 02 पीआईबी वक्तव्य (स्टेटमेंट्स) जारी किए। 'रीसाइक्लिंग ऑन व्हील्स' मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्घाटन 2 अक्टूबर, 2023 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया था और जिसे विशेष अभियान 3.0.कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता को संस्थागत बनाने में सर्वोत्तम प्रथाओं में से एक माना गया है।

*****

एमजी/एआर/एसटी/एसएस  


(Release ID: 1975194)
Read this release in: English , Urdu , Punjabi