प्रविष्टि तिथि:
01 NOV 2023 6:24PM by PIB Delhi
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने विभाग के संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों के अलावा क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए लंबित मामलों को कम करने और स्थान के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशेष अभियान 3.0 का आयोजन किया।
इस अभियान के एक हिस्से के रूप में, विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न संदर्भों का निपटारा किया और लंबित मामलों की संख्या को न्यूनतम किया है। विभाग की उपलब्धियां इस प्रकार है:-
|
विशेष अभियान 3.0 के तहत उपलब्धियां
(03 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023)
|
|
क्र.सं.
|
संदर्भ
|
लक्ष्य
|
उपलब्धि
|
|
1
|
सांसद संदर्भ
|
54
|
51
|
|
2
|
संसदीय आश्वासन
|
10
|
5
|
|
3
|
आईएमसी
|
23
|
21
|
|
4
|
राज्य सरकार के संदर्भ
|
12
|
12
|
|
5
|
लोक शिकायत
|
3264
|
3259
|
|
6
|
प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ
|
12
|
10
|
|
7
|
लोक शिकायत अपील
|
10
|
6
|
उपर्युक्त संदर्भों के निपटारे के अलावा, विभाग और इसके विभिन्न संगठनों द्वारा कुल 14,223 फाइलों की समीक्षा की गई और 11,496 फाइलों को हटाने के लिए चिन्हित किया गया। सभी चिन्हित फाइलों को हटा दिया गया। विशेष अभियान 3.0 के तहत विभाग एवं इसके संगठनों द्वारा कुल 50 स्वच्छता अभियान चलाए गए।
विशेष अभियान 3.0 के दौरान आयोजित गतिविधियों की झलकियां
- पीडीयूएनआईपीपीडी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपणः
- विशेष अभियान 3.0 के दौरान आरसीआई, नई दिल्ली द्वारा की गई स्वच्छता संबंधी गतिविधियां

3. सीआरसी, पटना में स्वच्छता अभियान का आयोजनः

***
एमजी/एआर/एसके