सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्वछता के लिए विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत अपनाई गई सर्वोत्तम कार्य प्रणालियां

Posted On: 01 NOV 2023 6:22PM by PIB Delhi

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने विभाग के संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों के अलावा क्षेत्रीय तथा बाहरी कार्य स्थलों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही लंबित मामलों में कमी लाने और रिक्त होने वाले स्थान के प्रभावी प्रबंधन के लिए स्वछता हेतु विशेष अभियान 3.0 का आयोजन किया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने इस अभियान के हिस्से के रूप में न केवल विभाग में बल्कि जन कल्याण के उद्देश्य से राष्ट्रीय संस्थानों व कुछ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बेहतर जगह/आकर्षक कार्यस्थल बनाने के लिए कई पहल की थीं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और उससे जुड़े/अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई कुछ गतिविधियां इस प्रकार से हैं:-

विशेष अभियान 3.0

1. मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन और जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र पर विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों और स्वयंसेवकों द्वारा किया गया श्रमदान व अन्य गतिविधियां।

2. पीडीयूएनआईपीपीडी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नई दिल्ली में नजदीकी अस्पतालों और तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन की सफाई हेतु होने वाली श्रमदान गतिविधियां:

 

3. जागरूकता उत्पन्न करने के लिए एनआईईपीएमडी द्वारा विशेष अभियान 3.0 के दौरान संचालित नुक्कड़ कार्यक्रम:

 

4. अंडमान एवं निकोबार में सीआरसी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान:

 

5. एनआईईपीएमडी ने विशेष अभियान 3.0 के अनुपालन के भाग के रूप में जन-जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया:

********

एमजी/एआर/एनके/डीके



(Release ID: 1973940) Visitor Counter : 132


Read this release in: English , Urdu