पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

मिशन लाइफ के तहत 22-24 अक्टूबर तक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

Posted On: 25 OCT 2023 4:55PM by PIB Delhi

मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 अक्टूबर, 2022 को केवडिया, गुजरात में लॉन्च किया गया था। यह सरल कार्यों के माध्यम से व्यक्तियों के व्यवहार में बदलाव लाने पर केंद्रित है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार मिशन लाइफ के राष्ट्रीय स्तर के समन्वय और कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय है। अपने कार्यान्वयन प्रयासों के हिस्से के रूप में, मंत्रालय ने लाइफ के साथ अपनी गतिविधियों को सक्रिये किया है और व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले स्थायी कार्यों के बारे में भी जागरूकता फैलाई है। पर्यावरण के लिए जीवनशैली (लाइफ) भी जी-20 शिखर सम्मेलन के चार महत्वपूर्ण केन्द्रित क्षेत्रों में से एक थी।

मिशन लाइफ के हिस्से के रूप में, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ईआईएसीपी पीसी-आरपी, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने  22 अक्टूबर, 2023 को चितरंजन पार्क मेला ग्राउंड नई दिल्ली में कॉपरेटिव ग्राउंड दुर्गा पूजा समिति के सहयोग से जागरुकता गतिविधियां आयोजित की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर चितरंजन पार्क में फोटो बूथ पर फोटो खींचने की पहल करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाने के महत्व को समझने के लिए उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखा गया। 23 अक्टूबर को लोधी कॉलोनी में मिशन लाइफ जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। दशहरे के शुभ दिन पर इस्कॉन मंदिर, लोटस टेम्पल और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम  में श्री राम धार्मिक समिति के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में देश भर के लोगों और अन्य देशों के पर्यटकों की भागीदारी भी देखी गई। आयोजित कार्यक्रम बहुत प्रभावशाली रहे क्योंकि इनमें हर आयु वर्ग के लोगों ने पर्यावरण-अनुकूल तरीके से जीवनशैली में बदलाव लाकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्‍त करने में रुचि दिखाई। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ईआईएसीपी ने विभिन्न स्थानों पर फोटो बूथ स्थापित किए थे और इनमें आम जनता ने तस्वीरें लीं तथा मिशन लाइफ की प्रतिज्ञा भी ली। इन जागरूकता गतिविधियों में एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KQY9.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020VP5.jpg

******

एमजी/एमएस/एआर/आईपीएस/ओपी/वाईबी



(Release ID: 1971010) Visitor Counter : 280


Read this release in: English , Urdu