वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डीजीजीआई और इसकी इकाइयों ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 3.0 (एससीडीपीएम) चलाया


डीजीजीआई ने इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिकल वस्तुओं के लिए विशेष ई-कचरा निपटान अभियान शुरू किया, 70 किग्रा का निस्तारण किया जाएगा

विशेष अभियान 3.0 के तहत पहले 15 दिनों में लगभग 1,000 फाइलें हटाई गईं और 5,000 वर्ग फुट क्षेत्र खाली किया गया

Posted On: 20 OCT 2023 5:42PM by PIB Delhi

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) मुख्यालय, 4 उप राष्ट्रीय इकाइयों, 26 क्षेत्रीय इकाइयों और 40 क्षेत्रीय इकाइयों में लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 3.0 (एससीडीपीएम) पूरे जोरों पर है।

स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के विशिष्ट उद्देश्य से भारत भर में कार्यालय परिसरों और सार्वजनिक स्थानों की व्यापक सफाई, ई-कचरा निपटान, फाइलों की सफाई की जा रही है।

विशेष अभियान 3.0 के भाग के रूप में, डीजीजीआई ने ई-कचरा जिसमें ई-कचरा यानी इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिकल वस्तुएं और उनके लगभग 70 किलोग्राम हिस्सों के निपटान का अभियान शुरू किया। निपटान के लिए पहले इसकी पहचान/एकत्रीकरण किया गया है और इसे अभियान में निपटाया जा रहा है।

अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने भी समीक्षा की और पुराने फिजिकल रिकॉर्ड/फ़ाइलों की छंटनी की और लगभग एक महीने तक चले अभियान के पहले 15 दिनों में 1,000 फाइलों को हटा दिया गया है। इस प्रक्रिया में लगभग 5,000 वर्ग फुट क्षेत्र खाली किया  गया है और इसका उपयोग सौंदर्य प्रयोजन/कर्मचारियों/आगंतुकों के बैठने के लिए किया जा रहा है।

स्थानिक व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार, अतिरिक्त स्क्रैप सामग्री और अप्रचलित वस्तुओं को हटाने के लिए सरकारी कार्यालयों की सामान्य सफाई पर जोर देने के साथ स्वच्छता अभियान के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया गया।

विशेष अभियान 3.0 के तहत डीजीजीआई पुराने रिकॉर्ड, ई-कचरा सहित अप्रचलित सामान और बेकार हो चुके वाहनों के निपटान के लिए प्रतिबद्ध है।

*******

एमजी/एएम/एआर/पीके/डीवी


(Release ID: 1969536)
Read this release in: English , Urdu