रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग विशेष अभियान 3.0 के लिए तैयार

Posted On: 09 OCT 2023 4:01PM by PIB Delhi

पिछले दो विशेष अभियानों की सफलता को ध्यान में रखते हुए रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग विशेष अभियान 3.0 शुरू करने के लिए अपने संसाधन जुटा रहा है। बेहतर माहौल और अधिक विशाल कार्यस्थल बनाने के उद्देश्य के साथ विभाग शत-प्रतिशत स्कैनिंग और सभी मौजूदा फाइलों को इलेक्ट्रॉनिक फाइलों में परिवर्तित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयारी में जुटा है। इसके परिणामस्वरूप कागजी फाइलों की वजह से घिरी जगह के खाली होने की संभावना है।

ई-स्पेस को बढ़ाने के लिए विभाग 2022 से पहले तक की सभी फाइलों की समीक्षा करने का कार्य कर रहा है। अधिकारियों को 9800 ई-फाइलों की समीक्षा करने का  विशिष्ट कार्य को सौंपा गया है।

अपने कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के अलावा, विभाग आम लोगों तक स्वच्छता का संदेश फैलाने और दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य के लिए देश भर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 255 स्वच्छता संबंधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

****

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/एसके/एनजे/ डीके


(Release ID: 1966036)
Read this release in: English , Urdu