संसदीय कार्य मंत्रालय
स्वच्छता के लक्ष्यों को पाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय का विशेष अभियान 3.0 पूरे जोरों पर
प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2023 5:03PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय मंत्रालय के भीतर स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 3.0 चला रहा है। अभियान में शुरू में एक प्रारंभिक चरण था जिसे अभियान अवधि के दौरान प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों की पहचान करने के उद्देश्य से 15 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था। मूल अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, संसद के आश्वासन, स्वच्छता अभियान, स्क्रैप का निपटान फाइलों की छंटाई और अन्य स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर है।
मंत्रालय इस अभियान का उपयोग बेहतर रिकॉर्ड रखने के लिए कर रहा है और त्वरित और समय पर कार्रवाई के कारण, एमपी संदर्भ, राज्य सरकारों के संदर्भ, अंतर मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय आश्वासन, पीएमओ संदर्भ, सार्वजनिक शिकायत और एमओपीए से संबंधित पीजी अपीलें शून्य हो जाएंगी। विशेष अभियान 3.0 के दौरान, मंत्रालय ने प्रारंभिक चरण में 263 फिजिकल फाइलों और 145 ई-फाइलों की पहचान की है और अभियान के अंत से पहले समीक्षा के इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

फिजिकल फ़ाइलों की पहचान]
मंत्रालय नियमित आधार पर स्वच्छता अभियान चला रहा है और मंत्रालय के भीतर स्क्रैप की पहचान कर रहा है। विशेष अभियान से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को समय से पहले ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे सुनिश्चित करने के लिए नियमित आधार पर सचिव/अपर सचिव, एमपीए द्वारा लगातार निरीक्षण बैठकें ली जाती है।

[प्रारंभिक चरण के दौरान स्क्रैप की पहचान]
******
एमजी/एमएस/पीएस/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1964801)
आगंतुक पटल : 283