संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूसरा आनंद केंटिश कुमारस्वामी स्मारक व्याख्यान कल 'चित्रसूत्र में निर्दिष्ट मिमेसिस की समस्या के माध्यम से भारतीय कला इतिहास को औपनिवेशिक दृष्टिकोण से मुक्त कराने' के विषय पर आयोजित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2023 4:38PM by PIB Delhi

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) 6 अक्टूबर, 2023 को आनंद कुमारस्वामी की 76वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में दूसरा आनंद कुमारस्वामी स्मारक व्याख्यान आयोजित कर रहा है, जिसका विषय 'चित्रसूत्र में निर्दिष्ट मिमेसिस की समस्या के माध्यम से भारतीय कला इतिहास को औपनिवेशिक दृष्टिकोण से मुक्त कराना' है। यह व्याख्यान नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स के प्रोफेसर पारुल दवे मुखर्जी देंगे और सत्र की अध्यक्षता नई दिल्ली स्थित आईजीएनसीए के सदस्य सचिव प्रोफेसर सच्चिदानंद जोशी करेंगे।

आनंद केंटिश कुमारस्वामी 20वीं सदी के अग्रणी कला इतिहासकारों में से एक थे, जिनका कला-इतिहास लेखन अपनी व्याख्यात्मक वाक्पटुता और भारतीय कला की स्वदेशी जड़ों की खोज के कारण एक बौद्धिक मील का पत्थर माना जाता है। वह अध्ययन के कई क्षेत्रों में एक अद्वितीय और प्रेरक विद्वान और लेखक हैं, जिनकी अपनी सुदृढ़ मान्यताएं हैं।

इस विचार के मद्देनज़र आईजीएनसीए कला और संस्कृति के क्षेत्र में आनंद केंटिश कुमारस्वामी द्वारा किए गए आलोचनात्मक और व्यापक कार्यों की स्वीकारोक्ति के तौर पर प्रोफेसर पारुला दवे मुखर्जी द्वारा 'टूवार्ड्स डिकोलोनाइजिंग इंडियन आर्ट हिस्ट्री थ्रू द प्रॉब्लम ऑफ मिमेसिस इन द चित्रसूत्र' शीर्षक से दूसरे मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन कर रहा है। 2008 में, आईजीएनसीए ने उनकी पुस्तकों, कला वस्तुओं और चित्रों (बंगाल स्कूल, राजपूत और पहाड़ी स्कूल ऑफ पेंटिंग आदि), तस्वीरों और भारतीय और पश्चिमी दार्शनिकों, इतिहासकारों, चर्च इतिहासकारों/इतिहासकारों, क्यूरेटर और दोस्तों के साथ उनके पत्राचार का संग्रह उनके कानूनी उत्तराधिकारी से हासिल किया था। वह मैकालेवादी शिक्षा प्रणाली के दूरगामी परिणामों को पहचानते थे और इसकी निंदा करने वाले पहले विद्वान थे।

पश्चिमी विद्वानों द्वारा 19वीं सदी के मध्य और 20वीं सदी की शुरुआत के बीच शुरू किए गए भारतीय कला इतिहास के अध्ययन में भारतीय कला में यूरोपीय मानदंडों और पद्धति को लागू किया गया। हाल ही में, यह यूरोकेंद्रित पूर्वाग्रह कम हुआ है। भारतीय कला वस्तुओं और उनकी सौंदर्यात्मक भाषा के साथ बढ़ती परिचितता ने ऐसी वस्तुओं को उन लोगों के दृष्टिकोण से समझने और समझाने का प्रयास किया है जिनके लिए दरअसल वे बनाई गई थीं।

व्याख्यान का उद्देश्य इस सिद्धांत के माध्यम से भारतीय कला इतिहास को औपनिवेशिक दृष्टिकोण से मुक्त कराना और प्राचीन भारत की दृश्य कलाओं के साथ एक नया जुड़ाव विकसित करना है। भारतीय कला इतिहास को औपनिवेशिक दृष्टिकोण से मुक्त करने का आज क्या मतलब है? इस प्रश्न का समाधान भारतीय सौंदर्यशास्त्र के एक उपेक्षित सिद्धांत, अणुकरणवाद या प्रदर्शनात्मक अनुकरण के सिद्धांत पर दोबारा गौर करके किया जा सकता है।

 

****

एमजी/एमएस/आरपी/एसएम/एनजे/ डीके


(रिलीज़ आईडी: 1964713) आगंतुक पटल : 323
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Urdu