पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने "वन्यजीव संरक्षण के लिए भागीदारी" विषय पर 69वें वन्यजीव सप्ताह के समारोह की शुरूआत की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2023 9:10PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस 2023 के विषय और वन्यजीव संरक्षण के संदर्भ में की गई गतिविधियों मेंउत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले व्‍यक्तियों को सम्मानित करते हुए  "वन्यजीव संरक्षण के लिए भागीदारी" विषय पर 69वें वन्यजीव सप्ताह के समारोह की शुरुआत की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CUYG.jpg

वन्यजीव सप्ताह महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी प्राणियों के लिए उनके अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रति वर्ष मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सप्ताह के लिए योजना बनाई गई गतिविधियों का उद्देश्य वन्‍य जीव संरक्षण के लिए समावेशी और सामूहिक भागीदारी का उपयोग करना है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 02.10.2023 से 08.10.2023 तक "वन्यजीव सप्ताह - 2023" मनाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025RJO.jpg

इस कार्यक्रम की शुरुआत आज राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में मृत जानवरों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अन्‍य गतिविधियों का उद्घाटन गणमान्य व्यक्तियों - श्री बिवाश रंजन, अपर महानिदेशक (वन्‍यजीव), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; श्री संजय शुक्ला, सदस्य सचिव, केंद्रीय चिड़ियाघर और डॉ. फैयाज ए. खुदसर, जैवविविधता विशेषज्ञ, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नुक्कड़ नाटक, जैव विविधता पर विशेषज्ञ वार्ता, मिशन लाइफ पर वीडियो और शपथ जैसी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003152I.jpg

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने निरंतर उत्साह का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में यह कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्‍य वन्य जीवन, जैव विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करना और प्रकृति के नजदीक रहकर पर्यावरण के लिए जीवन शैली की अवधारणा को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों को स्मारिका और भागीदारी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

*****

एमजी/एमएस/आरपी/आईपीएस/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 1963561) आगंतुक पटल : 1404
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu